फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या राय को देख यूजर्स ने मेकअप पर उठाए सवाल, बोले- इतना फांउडेशन.....

Fri, 03 Jun 2022 06:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : Instagram
ऐश्वर्या राय इन दिनों ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह दे रहे हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय आईफा अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए दुबई जा रही हैं। लेकिन इससे पहले ही वो डॉक्टरों के एक इवेंट में शामिल हुईं। जहां वो फ्लोरलेंथ गाउन में पहुंची। 
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय ने इस इवेंट में शामिल होने के लिए व्हाइट कलर का फ्लोर लेंथ कुर्ता चुना था। जिसकी फुल स्लीव और कॉलर के साथ ही ये कुर्ता फ्रंट से ओपन था। वहीं इस फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ते पर लाल रंग के बड़े फूल के प्रिंट बने थे। जिसके साथ ऐश्वर्या ने काले रंग की स्कर्ट को मैच किया था। जिसके साथ ऐश्वर्या ने बालों को हल्का सा कर्ली किया हुआ था। साथ में सेंटर पार्टेड हेयर को कंधों के दोनों तरफ रखा था। 
विज्ञापन

3 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके साथ ही फैशन डिजाइनर रोहित बल के इस फ्लोर लेंथ कुर्ते के साथ ऐश्वर्या ने ब्राइट लाल रंग की लिपस्टिक लगा रखी थी। वैसे तो ऐश्वर्या का ओवरऑल लुक शानदार था। लेकिन सोशल मीडिया पर इस लुक की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने ऐश्वर्या को आ़ड़े हाथों ले लिया और उनके स्टाइल पर सवाल उठा दिए। 

4 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : twitter
एक यूजर्स ने उनके कुर्ते को टेंट तक कह डाला तो वहीं एक यूजर्स उन्हें स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह दे रहे हैं। जबकि कुछ यूजर्स ऐश्वर्या के इस आउटफिट को जीरो मार्क्स देने में लगे हैं। वहीं एक यूजर ने ऐश्वर्या को लाल लिपस्टिक ना लगाने की सलाह दी तो वहीं एक यूजर ने पूछा कि इतना फाउंडेशन लगाने की क्या जरूरत है। 
विज्ञापन

5 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram
बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय के ड्रेसिंग सेंस और मेकअप को देख यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पिछले दिनों करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंची ऐश्वर्या ने लांग ट्रेन का गोल्डन शिमरी गाउन पहना था। जो कि थीम के हिसाब से था। वहीं इस गोल्डन गाउन के साथ मिसेज बच्चन ने काले रंग का ब्लेजर मैच किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या के पूरे लुक में काले ब्लेजर को देख यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। और कमेंट में उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठाए थे। वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें