फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA Awards: आइफा अवॉर्ड्स के पहले ही दिन नोरा फतेही-अनन्या पांडे तक बीटाउन हसीनाओं का दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

Fri, 03 Jun 2022 06:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ananya panday, nora fatehi - फोटो : instagram
आईफा अवार्ड्स में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड सितारे दुबई पहुंच चुके हैं। आईफा के स्टेज पर परफार्मेंस देने के लिए इन सितारों ने जमकर तैयारी की है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं आइफा के प्रेस कांफ्रेस में पहुचे फिल्मी सितारों का स्टाइलिश लुक भी देखने को मिला। सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, रितेश देशमुख डैपर लुक में दिखे। तो वहीं हीरोइनें भी ग्लैमरस लुक में नजर आईं। आगे की स्लाइड में देखें इन हसीनाओं के ग्लैमरस लुक।
विज्ञापन

2 of 6
आईफा 2022 - फोटो : instagram
आईफा अवॉर्डस के पहले ही दिन फिल्मी हसीनाओं का स्टाइल देखने को मिला। पीले रंग के मिनी स्कर्ट संग क्रॉप टॉप में पहुंची अनन्या पांडे स्टाइलिश दिखीं। लंदन बेस्ड क्लोदिंग लेबल डेविड कोमा के कलेक्शन में रेडी अनन्या का सेसी लुक नजर आया। अनन्या ने हाई वेस्ट मिनी स्कर्ट के साथ ट्यूब टॉप मैच किया गया था। जिस पर स्पैगेटी स्लीव लगी थी। वहीं इस क्रॉप टॉप के साइड में क्रिसक्रॉस डिजाइन इसे बोल्ड लुक दे रही थी। 
विज्ञापन

3 of 6
आईफा 2022 - फोटो : instagram
वहीं अनन्या ने इस सनशाइन यलो कलर के आउटफिट को बोल्ड रेड लिपस्टिक और अपने शार्ट हेयर मेसी लुक के साथ कंप्लीट लुक दिया था। वहीं मैचिंग की स्ट्रैपी हील्स परफेक्ट दिख रही थी। 

4 of 6
आईफा 2022 - फोटो : instagram
स्टेज पर शाहिद कपूर के साथ खड़ी सारा अली खान ने इस शो के लिए लाल रंग की मिनी स्कर्ट और टॉप को चुना था। जिसके साथ क्रॉप जैकेट को पेयर किया गया था। पफ्ड शोल्डर वाले जैकेट के साथ मैचिंग टॉप को सारा ने चुना था। वहीं फिगर हगिंग मिनी स्कर्ट के फ्रंट में स्लिट ऐड थी। जिसे सारा ने लाल रंग के प्वाइंटेड पम्प्स के साथ पेयर किया था। 
विज्ञापन

5 of 6
nora fatehi - फोटो : instagram
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी आईफा अवॉर्ड्स के पहले दिन शामिल हुईं। जहां उन्होंने डार्क ब्राउन कलर का प्रिंटेड मिनी स्कर्ट और जैकेट चुना था। जिसके साथ नोरा ने शियर फैब्रिक का ब्लैक टॉप पहना था। वहीं लक्जरी ब्रांड फेंडी में नोरा का ये लुक हॉट नजर आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईफा 2022 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए बीटाउन एक्टर भी डैपर लुक में दिखे। नीले रंग के सूट में तैयार सलमान खान के साथ ही टाइगर श्रॉफ और शाहिद कपूर ने भी टैक्सूडो को इस मौके के लिए चुना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें