फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी पर अपने लुक में लगाएं चार चांद, पहनें इन रंगों की खूबसूरत साड़ियां

Fri, 30 Oct 2026 11:59 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी का त्योहार 1 नवंबर 2026 रविवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। पूजा की तैयारियों के साथ महिलाएं अपने पहनावे का भी खास ध्यान रखती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
अहोई अष्टमी के लिए बेस्ट ग्रेसफुल साड़ी लुक - फोटो : Adobe Stock
Ahoi Ashtami Traditional Saree Look: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा। यह पर्व माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना के लिए मनाती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को तारों को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। हिंदू धर्म में त्योहारों के मौके पर सोलह श्रृंगार और पारंपरिक परिधान पहनने का विशेष महत्व होता है। ऐसे में अगर आप भी अहोई अष्टमी की शाम की पूजा के लिए खूबसूरत और आकर्षक लुक चाहती हैं, तो इस तरह की खूबसूरत साड़ी पहन सकती हैं। जो आपके पारंपरिक लुक को रॉयल और ग्रेसफुल बना देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पर्पल रंग की साड़ी - फोटो : @madhuridixitnene
पर्पल रंग की साड़ी 
अहोई अष्टमी की पूजा के लिए आप पर्पल रंग की बनारसी साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। इस लुक के लिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की साड़ी से इंस्पिरेशन लें। पर्पल रंग की बनारसी साड़ी आपको रॉयल और एलिगेंट लुक देगी। वहीं, बालों में खूबसूरत बन हेयरस्टाइल बनाकर गजरा लगाएं। इससे आपका ट्रेडिशनल लुक और भी आकर्षक नजर आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
डबल शेड साड़ी - फोटो : @kajol
डबल शेड साड़ी
अहोई अष्टमी की पूजा के लिए आप इस तरह की डबल शेड साड़ी को भी चुन सकती हैं। इस लुक के लिए आप अभिनेत्री काजोल की साड़ी से इंस्पिरेशन लें सकते हैं। वहीं, बालों में आप पारंपरिक लंबी चोटी पर गजरा लपेट सकती हैं। 
 

4 of 6
लाल रंग की साड़ी - फोटो : @kareenakapoorkhan
लाल रंग की साड़ी
लाल रंग को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अहोई अष्टमी की पूजा के लिए आप लाल रंग की साड़ी चुन सकती हैं। इसके लिए अभिनेत्री करीना कपूर के साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आप भी इस तरह की साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पिंक साड़ी - फोटो : @aliaabhatt
पिंक साड़ी
अगर आप अहोई अष्टमी पर पिंक रंग पहनना पसंद करती हैं, तो अभिनेत्री आलिया भट्ट के साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की खूबसूरत पिंक बनारसी साड़ी आपको बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देगी। इसके साथ आप अपनी रियल गोल्ड ज्वेलरी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरी साड़ी - फोटो : @mrunalthakur
हरी साड़ी
इस अहोई अष्टमी पर आप अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस तरह की खूबसूरत साड़ी आपको बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट लुक देगी। अभिनेत्री ने इस साड़ी को कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है।


आई मेकअप टिप्स: काजल फैलने से कैसे रोकें? पूरे दिन आंखों का मेकअप टिकाने के आसान टिप्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें