फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2024 Mehndi Design: अहोई अष्टमी पर रचाएं हाथों पर मेहंदी, ये डिजाइन हैं सरल और सुंदर

Wed, 23 Oct 2024 09:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यहां अहोई अष्टमी के लिए आसान मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे हथेली पर सजाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
Ahoi Ashtami 2024 : करवा चौथ के बाद अहोई अष्टमी का व्रत किया जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्तूबर 20024 को मनाया जा रहा है। अहोई अष्टमी के दिन  निर्जला उपवास किया जाता है। इस दिन पुत्रवती महिलाएं व्रत करती हैं। उनके लिए यह व्रत अत्यन्त महत्वपूर्ण माना जाता है। अहोई अष्टमी के मौके पर माताएं दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को तारे दिखाई देने पर पूजा करके तारों को करवा से अर्घ्य भी देती हैं।

अहोई अष्टमी के मौके पर माता स्याही और अहोई माता की पूजा की जाती हैं। जो महिलाएं अहोई अष्टमी का उपवास कर रही हैं, वो पुत्र की लंबी आयु की कामना के साथ अपने हाथों में सुंदर मेहंदी रचा सकती हैं। यहां अहोई अष्टमी के लिए आसान मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे हथेली पर सजाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
ये मेहंदी डिजाइन हथेली पर काफी खूबसूरत और आकर्षक लगेगी। इस तरह की मेहंदी डिजाइन हर किसी को पसंद आ जाएगी। तस्वीर देखकर मेहंदी डिजाइन को हथेली पर चस्पा कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram
आसान मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो इस तरह की डिजाइन ्सरलता से बन जाएगी। साथ ही वक्त भी कम लगेगा। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को हथेलियों पर रचने के लिए खूबसूरत लगेगी।

4 of 5
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
बैक हैंड की मेहंदी डिजाइन की तलाश है तो ये गोलाकार मेहंदी डिजाइन बनानी भी आसान है और इसे रचाने में कम वक्त भी लगेगा। महिलाएं अक्सर जल्दबाजी में हथेली पर मेहंदी का गोल टीका लगा लेती हैं। लेकिन इसी गोलाकार टीके को डिजाइन का रूप देकर आकर्षक मेहंदी डिजाइन रचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram
गोलाकार मेहंदी डिजाइन को भरवा डिजाइन के साथ मर्ज करके ऐसी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह की डिजाइन रचने के बाद हथेली की शोभा बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें