फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shoping Guide: शादियों के सीजन में चाहिए सस्ता लहंगा तो दिल्ली की इन मार्केट से करें खरीदारी

Fri, 11 Feb 2022 11:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शादियों का सीजन शुरू होते ही ज्यादातर लड़कियां लहंगे को प्राथमिकता देती है। क्योंकि लहंगा ऐसा परिधान है जो ट्रेडिशनल के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देता है। सिंपल, हैवी के साथ ही ब्राइडल के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत लहंगे मिल जाते हैं। हालांकि लहंगो को खरीदना तब मुश्किल हो जाता है जब इन सबके साथ मनचाही चुनरी और ब्लाउज नहीं मिल पाते। साथ ही बजट की भी समस्या होने लगती है। इन सब समस्याओं का समाधान है दिल्ली की कुछ मार्केट जहां से आप अपने मनमसंद लहंगे को खऱीद सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
lehenga shopping - फोटो : facebook
राजौरी गार्डेन
राजौरी गार्डेन का मार्केट ब्रांडेड कपड़ों की वजह से काफी मशहूर है। लेकिन राजौरी गार्डेन का मार्केट काफी बड़ा है। यहां पर आपको हर तरीके का सामान मिल जाएगा। ड्रेस से लेकर एक्सेसरीज और डिजाइनर लहंगे की ढेर सारी वैराइटी यहां उपलब्ध हैं। अपने बजट के हिसाब से आप यहां पर लहंगा खरीद सकते हैं। यहीं नहीं लहंगे के साथ ही मैचिंग की चूड़ियां और कुंदन के सेट भी यहां वाजिब दाम पर मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
marriage lehenga shopping
चांदनी चौक 
चांदनी चौक का मार्केट एशिया के सबसे बड़े मार्केट में से एक है। यहां पर शादी के हर तरीके के सामान मिल जाएंगे। हालांकि अगर आप कम रेंज के लहंगे लेने की सोच रही हैं तो आपूको मार्केट को अच्छी तरीके से एक्सप्लोर करने की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि पांच हजार तक की रेंज में आसानी से लहंगे मिल जाएंगे।

4 of 5
हिना खान का लहंगा - फोटो : Instagram/realhinakhan
मदनगीर मार्केट
मदनगीर मार्केट साउथ दिल्ली में स्थित है। यहां पर बस की मदद से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पर हर तरीके के डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे। वैसे पांच हजार तक के लहंके तो आसानी से मिल जाएंगे। जिसमे हैवी वर्क से लेकर सिंपल फ्लोरल प्रिंट के लहंगे भी शामिल हैं। हालांकि यहां सही दाम में सामान लेने के लिए अच्छी खासी बार्गेनिंग करनी प़ड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सारा अली खान मल्टीकलर लहंगा - फोटो : instagram/saraalikhan95
सीलमपुर मार्केट
सीलमपुर मार्केट नॉर्थ दिल्ली में है। यहां पर अनस्टिच और रेडिमेड कप़़ड़ों के लिए जाना जाता है। सस्ता और अच्छा लहंगा खरीदना चाहती हैं तो एक बार इस मार्केट में जरूर जाएं। यहां पर ब्राइडल लहंगे से लेकर सिंपल वाले साइड लहंगों की यहां काफी वैराइटी मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें