फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi-Siddharth Wedding: अदिति-सिद्धार्थ की शादी की नई तस्वीरें हो रहीं वायरल, तीनों लुक्स पर डालें एक नजर

Wed, 27 Nov 2024 04:43 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी के कई महीने बाद एक बार फिर से मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और उनके पति सिद्धार्थ ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अदिति-सिद्धार्थ की शादी की नई तस्वीरें हो रहीं वायरल - फोटो : instagram
Aditi-Siddharth Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। उन्होंने इसी साल 16 सितंबर को साउथ एक्टर सिद्धार्थ के संग सात फेरे लिए। उनकी ये शादी तेलंगाना के वानापर्थी में 400 साल पुराने श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में संपन्न हुई थी। इस शादी में केवल अदिति और सिद्धार्थ के करीबी लोग शामिल हुए थे। जैसे ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, तो लोगों ने उनपर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

अब शादी के कई महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी की नई तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल अदिति राव हैदरी और उनके पति अभिनेता सिद्धार्थ ने दोबारा से शादी की है। अभी तक उनके दो वेडिंग लुक की तस्वीरें सामने आ चुकीं हैं। पहली तस्वीरों में पारंपरिक साउथ इंडियन स्टाइल की शादी झलक दिख रही थी, दूसरी में रजिस्टर्ड मैरिज की और तीसरी में पारंपरिक हिंदू वेडिंग की। आज वाली तस्वीरें लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं। आइए आपको भी उनके तीनों लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
लाल लहंगे में लगीं खूबसूरत - फोटो : instagram
लाल लहंगे में लगीं खूबसूरत

एक्ट्रेस ने आज जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें उन्होंने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ लाल लहंगा पहना है। इस लाल लहंगे में वो पारंपरिक भारतीय दुल्हन लग रहीं हैं। लाल रंग के इस लहंगे में गोल्डन रंग का काफी भारी काम है, जिस वजह से उनका लहंगा काफी प्यारा लग रहा था। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ क्रीम रंग की शेरवानी में हैंडसम दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
खास था मेकअप और ज्वेलरी - फोटो : instagram
खास था मेकअप और ज्वेलरी

बात करें एक्ट्रेस के इस रॉयल लुक की तो इसको कंप्लीट करने के उन्होंने माथा पट्टी, नथ और हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने अपने मेकअप को काफी हल्का ही रखा था। पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने मेकअप को भी पिंक शेड में ही रखा था। 

4 of 7
रजिस्टर्ड मैरिज लुक - फोटो : instagram
रजिस्टर्ड मैरिज लुक

बात करें अदिति के रजिस्टर्ड मैरिज लुक की तो ये तस्वीरें उन्होंने कुछ दिन पहले जारी की थीं। अदिति ने अपनी रजिस्टर्ड मैरिज में जो साड़ी पहनी थी, वो बेहद खास थी। इस ब्लश पिंक रंग की साड़ी में गोल्डन और मैरून रंग का बॉर्डर लगा हुआ था। अदिति राव हैदरी की साड़ी की तो उनकी इस साड़ी पर अशरफी मोटिफ्स बने थे, जोकि भारत की समृद्धि का प्रतीक है। इसके साथ सिद्धार्थ ने इस दौरान पिंक रंग का है मैचिंग आउटफिट पहना था। 
विज्ञापन

5 of 7
मेकअप और ज्वेलरी - फोटो : instagram
मेकअप और ज्वेलरी

बात करें एक्ट्रेस के मेकअप और ज्वेलरी की तो साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने गले में चोकर पहनकर कानों में हैवी इयररिंग्स पहने थे। इसके अलावा खूबसूरत से हाथों में गोल्डन कड़े उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहे थे। एक्ट्रेस के इस मोती वाले चोकर में जटिल रूप से गोल्ड पेंडिड फोकस पॉइंट था, जिस वजह से उनका लुक प्यारा लग रहा था। अपने मेकअप को उन्होंने मिनिमल रखकर बालों को खुला छोड़ा था। माथे पर लाल बिंदी प्यारी लग रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
साउथ इंडियन लुक - फोटो : instagram
साउथ इंडियन लुक

सबसे पहले अदिति ने अपनी शादी की यही तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों से लग रहा है कि ये उनकी साउथ इंडियन वेडिंग की तस्वीरें हैं। अदिति ने इस दौरान पारंपरिक साउथ इंडियन लहंगा पहना था। बेज रंग के इस लहंगे में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने टिशू फैब्रिक का दुपट्टा कैरी किया था। इस दौरान दक्षिण भारत की पारंपरिक वेष्टी और कुर्ते में सिद्धार्थ काफी हैंडसम दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेकअप और ज्वेलरी - फोटो : instagram
 मेकअप और ज्वेलरी 

अपने मिनिमल को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन रंग की ही ज्वेलरी पहनी थी, जिस पर लाल रंग के कुंदन जड़े थे। इस नेकपीस पर जड़े मोती देखने में काफी प्यारे लग रहे थे। उन्होंने अपने वेडिंग डे पर इस लुक के साथ भी काफी लाइट ही मेकअप किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें