दरअसल, अदा शर्मा पिछले साल यानी फरवरी 2019 में नायका फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने अखबार के प्रिंट वाला बेहद खूबसूरत बॉडी हगिंग गाउन कैरी किया था। डीप वी प्लगिंग नेकलाइन वाले गाउन के साथ पिंक आई लाइनर लगाए अदा काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं। अदा की इस न्यूजपेपर वाली ड्रेस इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थी। जिस पर बहुत से मीम्स बने थे।