फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : कमाल का है अदिति राव हैदरी का शरारा सूट कलेक्शन, आप भी डालें एक नजर

Thu, 09 Mar 2023 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज हम आपको अदिति के शरारा सूट का बेस्ट कलेक्शन दिखाते हैं ताकि आप भी उन्हें देख कर टिप्स ले सकें। 
विज्ञापन
1 of 7
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
Fashion: अदिति राव हैदरी उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। घर-घर में अपनी कला से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अदिति को लोग काफी पसंद करते हैं। अदिति एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। यही वजह है कि उनके ड्रेसिंग सेंस में राजघराना झलकता है। अगर इनकी फोटोज पर नजर डाली जाए तो अदिति को आए दिन शरारा सूट पहने देखा जाता है।

वो शरारा तब से पहन रहीं हैं जब भारत में इसका ज्यादा चलन भी नहीं था। उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डाली जाए तो ये देखने को मिलेगा कि अदिति को शरारा सूट पहनना काफी अच्छा लगता है। अगर आप भी उनके शरारा सूट का कलेक्शन देखेंगी तो उस पर से नजर हटाना मुुश्किल हो जाएगा। तो आइए देर ना करते हुए आज हम आपको अदिति के शरारा सूट का बेस्ट कलेक्शन दिखाते हैं ताकि आप भी उन्हें देख कर टिप्स ले सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
पीले शरारा में अदिति का प्यारा लुक - फोटो : instagram
पीले शरारा में अदिति का प्यारा लुक

एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान अदिति ने डिजाइनर पुनीत बलाना द्वारा डिजाइन किया हुआ शरारा सूट पहना था। ये एक केड़िया स्टाइल कुर्ता था और इसके साथ उन्होंने शरारा पहना था। इस सूट पर बेहद हल्का काम था। 
विज्ञापन

3 of 7
मिंट ग्रीन शरारा सूट में अदिति - फोटो : instagram
मिंट ग्रीन शरारा सूट में अदिति

अदिति के इस शरारा सूट को लेबल अनुश्री ने डिजाइन किया था। इस सूट पर खूबसूरत एम्ब्रॉयड्री थी। इयररिंग्स के साथ इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा था।

4 of 7
पिंक शरारा लगा गजब - फोटो : instagram
पिंक शरारा लगा गजब

एक्ट्रेस के इस पिंक कलर के शरारा को लोगों ने बेहद पसंद किया था। रिद्धि मेहरा द्वारा डिजाइन किए गए इस शरारा पर फ्लोरल प्रिंट था, जो इसके लुक को काफी प्यारा बना रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
ग्रीन फ्लोरल प्रिंट शरारा - फोटो : instagram
ग्रीन फ्लोरल प्रिंट शरारा 

प्रिंट्स बाय राधिका का ये शरारा सूट अदिति के ऊपर काफी जच रहा था। इस सूट के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा था, वहीं कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने थे। 
विज्ञापन

6 of 7
ट्रेंड में है लेयर शरारा - फोटो : instagram
ट्रेंड में है लेयर शरारा

अदिति का ये शरारा सूट पुनीत बलाना ने ही डिजाइन किया था, जोकि आज कल काफी ट्रेंड में है। एम्ब्रॉयडर्ड, स्ट्रैपी अनारकली कुर्ते के साथ स्ट्राइप्ड शरारा पैंट्स में अदिति का ये लुक लोगों को काफी पसंद आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पेस्टल रंग का परफेक्ट शरारा - फोटो : instagram
पेस्टल रंग का परफेक्ट शरारा

Raw Mango द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल रंग का ये शरारा हर कार्यक्रम के लिए काफी बेस्ट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें