फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: काले रंग के पलाजो के साथ मैच करें ये कपड़े, दिखेंगी स्टाइलिश

Thu, 17 Mar 2022 01:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
black palazo - फोटो : instagram
गर्मियों के मौसम में हर कोई आरामदायक कपड़े पहनना चाहता है। लेकिन महिलाएं आराम के साथ ही स्टाइल के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं। ऐसे में वो जींस के विकल्प देखती हैं। गर्मियों के मौसम में जींस के विकल्प के रूप में महिलाएं पलाजो को कैरी करना पसंद  करती है। अगर आप रोजाना के कपड़ों में पलाजो को शामिल करना चाहती हैं तो इसे इस तरीके से आसानी से पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं। तो चलिए जानें पलाजो को किस तरह से मिक्स एन मैच किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपके पास काले रंग का पलाजो है तो फिर आप इसे कई तरह से पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। मसलन काले रंग के पलाजो के साथ लांग कुर्ती सबसे खूबसूरत दिखती है। ये एथिनिक लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ही फॉर्मल भी दिखता है। ऐसे में इसे पहनकर आप आसानी से ऑफिस जा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शर्ट - फोटो : Pixabay
वहीं आप चाहे तो पलाजो को पूरी तरह से फॉर्मल वियर के रूप में पहन सकती हैं। बस इसके लिए पलाजो को शर्ट के साथ मैच करना है। शर्ट ना केवल स्मार्ट लुक देता है बल्कि ये काफी कंफर्टेबल भी होता है। गर्मियों के मौसम में कॉटन की शर्ट के साथ खूबसूरत लुक पाया जा सकता है। 

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
आप चाहे तो पलाजो को टॉप के साथ भी पहन सकती हैं। दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए पलाजो के साथ टॉप को मैच कर स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है। बस इसे ईयररिंग्स और हैडबैग के साथ एक्सेसराइज करें। 
विज्ञापन

5 of 6
disha patani - फोटो : instagram
इसके साथ ही अगर आप स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक चाहती हैं तो पलाजो को क्रॉप टॉप के साथ मैच कर पहन सकती है। ये काफी ट्रेंडी और बॉलीवुड एंस्पायर लुक है। जिसे अक्सर ही बी टाउन हसीनाएं कैरी करते दिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा आडवाणी देसी लुक - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani
पलाजो को शादी पार्टी में ट्रेडिशनल ड्रेस का भी रूप दे सकती हैं। बस मैचिंग के क्रॉप टॉप और पलाजो के साथ श्रग को मैच करें। ये लुक ट्रेडिशनल होने के साथ ही स्टाइलिश भी दिखेगा। वहीं इस लुक को आप त्योहार के मौके पर भी ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें