इन दिनों क्रॉप टॉप काफी ज्यादा चलन में हैं। लेकिन हर लड़की इस तरह के टॉप के साथ खूबसूरत दिखे ऐसा जरूरी नहीं। जिसकी वजह से सही टॉप का चुनाव ना करना। दरअसल, पतली लड़कियों के ऊपर तो हर तरीके के क्रॉप टॉप फिट बैठ जाते हैं। लेकिन जरा सा भी फैट होने पर ये खराब लगते है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बॉडी टाइप के हिसाब से सही क्रॉप टॉप का चुनाव कर स्टाइलिश नजर आएं। तो चलिए जानें किस तरह की बॉडी टाइप पर कैसे क्रॉप टॉप सूट करते हैं।