How to Wear Saree in Bengali Style for Traditional Look: अगर आप दुर्गा पूजा में एकदम पारंपरिक अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 7
दुर्गा पूजा देखने जा रही हैं तो बंगाली स्टाइल में इस तरह से पहनें साड़ी
- फोटो : Adobe stock
How to Wear Saree in Bengali Style for Traditional Look: दुर्गा पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और परंपरा का जीवंत उत्सव है, जिसमें हर चीज का अपना अलग महत्व है। खासतौर पर बात करें पहनावे की तो बंगाली संस्कृति में लाल पाड़ साड़ी पहनने की एक खास शैली है जो सौंदर्य के साथ-साथ परंपरा को भी दर्शाती है। जिसे पहनकर महिलाएं अपना पारंपरिक अंदाज दिखाती हैं।
अब जब 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, और अगर आप इस बार कुछ नया लेकिन पारंपरिक ट्राई करना चाहती हैं, तो बंगाली साड़ी स्टाइल आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। इस लेख में हम बताएंगे कि किस तरह आप लाल पाड़ साड़ी को बंगाली अंदाज में पहनकर दुर्गा पूजा में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
सही साड़ी का चयन करें
- फोटो : instagram
सही साड़ी का चयन करें
यदि आपको बंगाली स्टाइल में साड़ी पहननी है तो अपने लिए लाल और सफेद रंग की पारंपरिक लाल पाड़ साड़ी ही कैरी करें। इसे पहनने से ही आपका लुक अच्छा दिखेगा। ये सा़ड़ी पूरी सफेद रंग की होती है और इसपर लाल रंग का बॉर्डर होता है। अगर आपके पास लाल पाड़ साड़ी नहीं है को आप तांत, जमदानी या गरद सिल्क साड़ी भी पहन सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
ऐसे करें ड्रेप
- फोटो : instagram
ऐसे करें ड्रेप
बंगाली साड़ी को ड्रेप करने यानी कि पहनने का अंदाज काफी अलग होता है। इसके लिए आपको पहले तो सामान्य तरीके से अपनी साड़ी को बांधना है। इसके बाद प्लीट्स को सामने से बाएं कंधे पर लाना है। अब पल्लू को पीछे से आगे की ओर लाकर दाहिने कंधे पर रखें। पल्लू को चौड़ा फैलाकर सजाएं, ये ही बंगाली साड़ी की खास पहचान है।
4 of 7
एक्सेसरीज का खास ध्यान रखें
- फोटो : Adobe stock
एक्सेसरीज का खास ध्यान रखें
अब बारी आती है इसके साथ सही एक्सेसरीज कैरी करने की तो उसके लिए गले में गोल्ड ज्वेलरी और कानों में गोल्ड के ही ईयररिंग्स कैरी करें। गोल्ड ज्वेलरी आपकी इस साड़ी के साथ सबसे खूबसूरत लगेगी।
विज्ञापन
5 of 7
हाथों में चूड़ियां हैं जरूरी
- फोटो : instagram
हाथों में चूड़ियां हैं जरूरी
आपके साड़ी लुक को पूरा करने में हाथ की चूड़ियां काफी मदद करेंगी। चूड़ियां न सिर्फ देखने में अच्छी लगती हैं, बल्कि इसे पहनने से साड़ी का लुक निखरकर सामने आता है। इसलिए अपने हाथों में गोल्ड कंगनों के साथ लाल चूड़ियां कैरी करें।
विज्ञापन
6 of 7
ऐसा हो हेयर स्टाइल
- फोटो : instagram
ऐसा हो हेयर स्टाइल
अब जान लेते हैं कि इस साड़ी के साथ आपका हेयर स्टाइल कैसा होना चाहिए ? तो ध्यान रखें कि बालों में बनाकर अपने लुक को पूरा करें। इसमें अगर आप गजरा लगा लेंगी तो आपका लुक और कमाल का लगेगा।
आखिर में जान लेते हैं कि दुर्गा पूजा के दौरान आपका मेकअप कैसा होना चाहिए। तो न्यूड बेस, रेड लिपस्टिक, क्लासिक विंग्ड आईलाइनर और सिंदूर लगाना न भूलें। रेड लिपस्टिक ही आपके लुक में चार चांद लगाएगी।