Alia Bhatt: मंगलवार को कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल था। अभिनेत्री आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए सम्मानित किया गया है। फिल्म में अभिनेत्री ने जो किरदार निभाया था, उसकी वजह से उन्हें अभी तक कई बार सम्मानित किया जा चुका है।
इसके बाद अब जब मंगलवार को उन्हें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया तो उनकी खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी। ये समारोह उनके लिए बेहद खास था, ऐसे में इस सम्मान समारोह में आलिया अपनी शादी की साड़ी पहनकर पहुंची थीं।
शादी का जोड़ा हर किसी के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में उन्होंने अपने खास दिन के लिए इस खास साड़ी को ही चुना। अगर आप भी आलिया की ही तरह अपनी शादी की साड़ी को दोबारा पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं।