फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड को करना चाहते हैं इम्प्रेस, तो अपने फैशन में करें ये खास बदलाव

Tue, 17 Mar 2020 03:19 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आधुनिकता के दौर में हर कोई स्टाइलिश और सुंदर दिखना चाहता है। इतना ही नहीं फैशन अब सफलता पाने की एक कड़ी बनते जा रही है। खासतौर पर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए नए-नए स्टाइल और फैशन को आजमा रहे हैं। वैसे तो प्यार और रिश्ते में इन सब चीजों की कोई जगह नहीं है लेकिन अच्छे फैशन सेंस से व्यक्त्तिव के बारे में पता चलता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्लासी ब्लेजर
यह ड्रेस इस समय ट्रेंड में है। इसके लिए आप किसी भी मैचिंग पैंट-शर्ट के साथ ट्राई कर सकते हैं। इस ड्रेस में आप बेहद प्रोफेशनल और फैशनेबल दिखेंगे। वहीं इस तरह के ड्रेस के साथ खूबसूरती बढ़ाने के लिए सीजर हेयरस्टाइल रखें।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
डेनिम जैकेट
माचो मैन दिखने के लिए आप बड़ी टी-शर्ट और नैरो कलरफूल पैंट के सााथ डेनिम जैकेट को ट्राई कर सकते हैं। इस ड्रेस में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। वहीं इस ड्रेस के साथ फुटवियर की बात करें तो एंकल बुट्स ट्राई कर सकते हैं। आपका यह गेटअप आपकी गर्लफ्रेंड को जरूर पसंद आएगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लेदर जैकेट
डेनिम जैकेट के बदले आप चाहे तो लेदर जैकेट भी ट्राई कर सकते हैं। लेदर जैकेट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि आप इसे किसी भी तरह के ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। एक बात ध्यान देने वाली ये है कि लेदर जैकेट में भी आपको कई तरह के ऑप्शन मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टी-शर्ट के साथ ब्लेजर
इन दिनों प्रोफेशनल लुक ट्रेंड में है। ऐसे में अगर आप भी अपने प्रोफेशनल लुक को और भी बेहतर बनाना चाह रहे हैं तो आप ब्लेजर ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप टी-शर्ट विद ब्लेजर भी ट्राई कर सकते हैं। हां, इस गेटअप में आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आप फुटवियर में केवल स्पोर्ट्स शूज ही पहनें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें