फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शर्ट से बना सकती हैं चार ड्रेस, बस इस तरह से करें स्टाइल

Mon, 01 Jun 2020 01:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फॉर्मल लुक के लिए सबसे बेस्ट शर्ट होती है। प्लेन हो या लाइनिंग दोनों तरह की शर्ट के साथ वर्किंग लुक पाया जा सकता है। लेकिन अगर आप एक ही शर्ट को पहन कर बोर हो गईं है तो आज हम लेकर आए हैं प्लेन शर्ट को चार स्टाइलिश तरीके से पहनने की। अगर आप बहुत ज्यादा स्टाइलिश टॉप पर इनवेस्ट नहीं करना चाहती तो अपनी प्लेन शर्ट को इस तरीके से पहन सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें तरीके।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
सबसे पहले अपनी फॉर्मल शर्ट की नीचे की तरफ से चार से पांच बटन को खोल लें। इसके बाद शर्ट का एक छोर पकड़कर उसे जींस या स्कर्ट में दूसरी तरफ अंदर की ओर डालें। इसी तरह से शर्ट के दूसरे छोर के साथ भी यहीं करें। जींस के अंदर अच्छे से दोनों छोर को डालकर शर्ट की ऊपरी बटन को खोल दें। तैयार है आपका स्टाइलिश लुक। वर्क फ्राम होम में घर पर आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। वीडियो कॉल के लिए ये लुक बिल्कुल परफेक्ट लगेगा।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं आप चाहे तो अपने सिंपल से शर्ट को इस तरह से टक कर पहन सकते हैं। साधारण सी शर्ट को एक ही तरह से पहन कर बोर हो गई हैं तो ये स्टाइल बेस्ट है। इसमें शर्ट के नीचे की बटन को खोलकर तस्वीर की तरह एक तरफ जींस के अंदर डाल लें। ये स्टाइल आपको कूल लुक देने के लिए परफेक्ट है। 


 

4 of 5
- फोटो : instagram
वहीं आप चाहे तो एक ओवरसाइज शर्ट को भी स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं। इसके लिए बस शर्ट के साथ स्किनी जींस, जैगिंग या टाइट्स को पहन साथ में एक स्कार्फ को कैजुअल लुक के लिए गले में डाल लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
वहीं अगर आप फैशनेबल लुक ट्राई करने से नहीं झिझकती तो एक क्रिस्प व्हाइट शर्ट के साथ पलाजो ट्राई करें। ये बिल्कुल ही नए लुक में नजर आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें