भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी हाल ही में चर्चा में बनी हुई है। हर तरफ क्रिकेटर और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से अलग होने की अफवाहें फैल रही हैं। इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। क्रिकेटर की एक हालिया तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है क्योंकि इस तस्वीर में वह आरजे महवश और उनके दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।