प्रिंस नरूला और युविका चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @princenarula
पोस्ट में किया है कुछ बातों का इशारा
युविका ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट डाली है, उसमें भगवान शिव और देवी पार्वती नजर आ रहे हैं। पोस्ट में रिश्ते को मजबूत करने वाली बातों का जिक्र है। जैसे किसी रिश्ते में विश्वास, सम्मान, देखभाल और वफादारी होनी चाहिए। इसके अलावा युविका आगे एक और पोस्ट करती हैं, जिसमें अंतिम संस्कार की तस्वीर है और उस पर लिखा है-अहंकार, पैसा, शक्ति, रवैया। इस पोस्ट का मतलब है कि मरने के बाद कुछ नहीं बचता है, इसलिए हमें अहंकार नहीं करना चाहिए। क्या ऐसी पोस्ट करके युविका प्रिंस को कोई संदेश दे रही हैं।