फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को अपना बच्चा देने से इनकार करेगी रूही? अरमान और रोहित के बीच होगी तीखी बहस

Wed, 13 Nov 2024 11:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में अभिरा को लगता है कि बच्चा उसका है और रोहित चुपके से अपना और रूही का बच्चा अभिरा और अरमान को दे देता है
विज्ञापन
1 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी सीरियल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस शो में रोहित पुरोहित, समृद्धि शुक्ला, रोमित राज, गर्विता साधवानी, अनीता राज, श्रुति उल्फत और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी अरमान और अभिरा पर केंद्रित है और एक सामान्य जीवन जीने के उनके संघर्ष पर भी आधारित है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
शो में हाई वोल्टेज ड्रामा
शो ने हाल ही में पांच महीने की लीप ली है, क्योंकि अभिरा और रूही गर्भवती हैं। रूही का एक्सीडेंट हो जाता है और दूसरी ओर अभिरा दुखद रूप से मुश्किलों से जूझते हुए अपने बच्चे को खो देती है। निर्माता 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा जोड़ रहे हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखे हुए है।
विज्ञापन

3 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
रोहित ने दिया अभिरा को अपना बच्चा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में अभिरा को लगता है कि बच्चा उसका है और रोहित चुपके से अपना और रूही का बच्चा अभिरा और अरमान को दे देता है। रूही कोमा में चली जाती है। पोद्दार परिवार खुशी से झूम उठता है, क्योंकि अभिरा और अरमान अपने बच्चे का स्वागत करते हैं। अभिरा फिर रूही के बारे में चिंता करती है। दूसरी ओर, सुरेखा उसे आश्वस्त करती है कि रूही को होश आ गया है। उसकी बात सुनकर अरमान चौंक जाता है।

4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
रोहित को होगा रूही के लिए दुख
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में रूही अब अभिरा के साथ मिलकर बच्चे की परवरिश करने से इनकार कर देगी और बच्चे को अपना बताएगी। रूही के दावों से अभिरा जरूर परेशान हो जाएगी। रूही कहती है कि वह बच्चा उसका है और अभिरा का बच्चा बच नहीं पाया। इसके बाद रोहित को भी रूही के लिए बुरा महसूस होगा और वह अपनी हरकत के बारे में सोचने लगेगा, जिसके बाद वह खुद को अपराधी मानेगा। रोहित के परेशान होने पर विद्या उसे दिलासा देगी। वह रोहित से कहेगी कि वह सब जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : इंस्टाग्राम: @disneyplushotstar
रूही ने किया यह एलान
अभिरा ने घोषणा करेगी कि वह रूही के साथ मिलकर बच्चे की परवरिश करने के लिए तैयार है। अभिरा का बयान सभी को चौंका देगा। रूही अपने बच्चे को स्वीकार नहीं कर पाएगी और अभिरा, अरमान और रोहित को बहुत परेशान करेगी। ऐसे में देखना ये होगा कि क्या अरमान और अभिरा अब रूही के बच्चे की अच्छी परवरिश कर पाएंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें