1 नवंबर को रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हुई, जिसे समीक्षकों और प्रशंसकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म में कई सितारे नजर आए। इस फिल्म में अजय देवगन ने 'डीसीपी बाजीराव सिंघम' की भूमिका दोहराई। करीना कपूर खान 'अवनि' के रूप में, अक्षय कुमार 'डीसीपी सूर्यवंशी वीर' और रणवीर सिंह 'एसीपी संग्राम भालेराव' उर्फ 'सिम्बा' के रूप में अजय के साथ नजर आए। वहीं, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ ने कॉप यूनिवर्स में अपनी जगह बनाई। वहीं, इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य खलनायक डेंजर लंका के रूप में नजर आए, जिनके प्रदर्शन को दर्शकों ने सराहा।