फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 Flop Actors: आमिर से अक्षय तक इस साल नहीं चला कई सितारों का जादू, बॉक्स ऑफिस पर रहा फिल्मों का बुरा हाल

Mon, 12 Dec 2022 12:50 AM IST
रुखसाना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
अक्षय कुमार और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में बॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें बहुत सी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हैं। वहीं, साल 2022 की कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं हैं, जिन्हें दर्शकों ने पसंद नहीं किया है। बॉलीवुड में अक्षय कुमार, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स हैं, जिनके नाम से ही फिल्में चल जाया करती थीं, वहीं इस साल यह सब स्टार्स भी फेल होते नजर आए। बॉलीवुड के और भी कई बड़े मशहूर सितारे हैं, जो साल 2022 में फ्लॉप रहें हैं। आइए जानते हैं, वे कौन से सितारे हैं, जो इस साल फ्लॉप रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
आमिर खान को कलश पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जो अपने लुक और फिल्मी किरदार के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इस साल आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आई। सिनेमाघरों में इस फिल्म का जादू वैसा नहीं चला, जैसी आमिर की फिल्मों से उम्मीद होती है। आमिर इस साल दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब रहे। करीब चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' सुपरफ्लॉप साबित हुई और मेकर्स को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 11
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार भी साल 2022 में फ्लॉप हुए एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेता अक्षय कुमार पहले नंबर पर हैं, जिनकी लगातार चार फिल्में इस साल बैक-टू-बैक फ्लॉप हुईं हैं, जिनमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु के नाम शामिल हैं। अक्षय की यह फिल्में अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई।

4 of 11
अमिताभ बच्चन, परेश रावल - फोटो : Social media
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की भी साल 2022 में पांच फिल्में आईं, जिनमें झुंड, रनवे 34, गुडबाय, ब्रह्मास्त्र और ऊंचाई जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, बिग बी की चार फिल्मों में से एक भी ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हो पाई। 
विज्ञापन

5 of 11
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
बॉलिवुड के डेशिंग हीरो जॉन भी साल 2022 में फ्लॉप रहे। जॉन की फिल्म 'अटैक: पार्ट-1' अप्रैल 2022 में आई थी। इस फिल्म को लक्ष्य राज आनंद ने डायरेक्ट किया था। अटैक पार्ट-1 में जॉन अब्राहम के साथ रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और प्रकाश राज भी नजर आए थे। इस फिल्म में इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बाद भी यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
 
विज्ञापन

6 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की इस साल एक ही फिल्म जयेशभाई जोरदार रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह अलग ही किरदार में नजर आए थे। मगर, रणवीर की यह फिल्म सुपर फ्लॉप गई। फिल्म को दर्शकों ने पसंद नहीं किया।
विज्ञापन

7 of 11
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। पिछले कई सालों से तापसी एक उभरता सितारा बनी हुई हैं, लेकिन साल 2022 में तापसी पन्नू की फिल्मों  का जादू नहीं चल पाया। बेहतरीन किरदार होने पर भी उनकी फिल्म बॉस ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

8 of 11
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान पटौदी भी इस साल फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में रहे। सैफ साल 2022 में साउथ की हिंदी रीमेक फिल्म में नजर आए थे। वहीं, इनकी फिल्म 'विक्रम वेधा' को बायकॉट का सामना करना पड़ा। सैफ अली खान भी इस साल कमाल नहीं दिखा पाए। 

9 of 11
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ
टाइगर बॉलीवुड में अपने लुक्स और डांस के लिए मशहूर हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की पहली फिल्म 'हीरोपंत' को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। वहीं, साल 2022 में 'हिरोपंती-2' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने नापसंद किया है। टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में तारा सुतारिया नजर आईं। टाइगर भी इस साल फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रहे।
Surprising Cameos In 2022: इस साल कैमियो रोल से फैंस के दिलों में उतरे ये सितारे, छोटी सी भूमिका से चलाया जादू

10 of 11
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर की ज्यादातर फिल्में हिट होती हैं, लेकिन साल 2022 में आई उनकी फिल्म 'जर्सी' फ्लॉप साबित हुई। शाहिद की इस फिल्म को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। इस फिल्म में शाहिद के साथ उनके पिता पंकज कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी नजर आई थीं। 
Shweta Tripathi: श्वेता के लिए आसान नहीं रहा 'मिर्जापुर' वाली गोलू का रोल, बोलीं- लेनी पड़ी थी काउंसलर की मदद
 
विज्ञापन

11 of 11
कंगना रनौत - फोटो : social media
कंगना रनौत
बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस में कंगना आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वे अपनी अपकमिंग 'एमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले कंगना की फिल्म धाकड़ 2022 में रिलीज हो चुकी है, जो कि बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में कंगना को एक से एक बेहतरीन स्टंट करते हुए देखा गया था। फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।
Nawazuddin Siddiqui Daughter: पहली बार कैमरे के सामने दिखीं नवाजुद्दीन की बेटी शोरा, लोग कर रहे जमकर तारीफ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें