Year Ender 2024: साल 2024 में पाकिस्तान के कई सितारे खूब सुर्खियों में रहे। उन्होंने इस साल अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन किया और वाहवाही लूटी। आइए जानते हैं इस सूची में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
2024 में सबसे चर्चित पाकिस्तानी सितारे
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी फिल्म जगत के कई सितारे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खासकर यूट्यूब के जरिए वह भारत में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। पाकिस्तानी इंडस्ट्री के कुछ कलाकार अलग-अलग वजहों से इस साल चर्चा का विषय बने रहे। आइए जानते हैं वर्ष 2024 में कौन-कौन से सितारों ने सुर्खियां बटोरीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हानिया आमिर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हानिया आमिर
पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर के लिए यह साल शानदार रहा, जिसकी वजह से उन्हें पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज की लिस्ट में पहला स्थान मिला। अभिनेत्री ने हिट ड्रामा ‘कभी मैं कभी तुम’ में अपनी मुख्य भूमिका के चलते खूब प्रशंसा बटोरी। हानिया आमिर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली पाकिस्तानी सेलिब्रिटी बन गईं। इसके अलावा वह भारतीय रैपर बादशाह के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के लिए भी वह सुर्खियों में रहीं। Year Ender 2024: दीपिका से लेकर प्रभास तक, इस साल चर्चा में रहे ये 10 सितारे, टॉप पर है इस अभिनेत्री का नाम
विज्ञापन
3 of 6
फहाद मुस्तफा
- फोटो : इंस्टाग्राम
फहाद मुस्तफा
लंबे समय से अभिनय से दूर रहने के बाद फहाद मुस्तफा ने ‘कभी मैं कभी तुम’ से वापसी की और अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। एक अभिनेता और एक दूरदर्शी निर्माता के रूप में उनकी दोहरी भूमिका ने उनके इस साल को बेहतर बना दिया। शो की वैश्विक सफलता के चलते वह सुर्खियों में बने रहे। Year Ender 2024: इन फिल्मों के VFX देख चकरा गया था दर्शकों का सिर, बॉक्स ऑफिस पर भी जमाई धाक
4 of 6
हिबा बुखारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हिबा बुखारी
अभिनेत्री हिबा बुखारी ने 'रद्द' और 'जां निसार' में दमदार अभिनय करके अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा। बाद वाले गाने ने रिकॉर्ड तोड़ दिया, यूट्यूब पर दो बिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरे। शहरयार मुनव्वर ने लगातार बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने की उनकी क्षमता के लिए उन्हें 'रेटिंग क्वीन' भी कहा।
विज्ञापन
5 of 6
आतिफ असलम
- फोटो : इंस्टाग्राम
आतिफ असलम
पाकिस्तान के चहेते पॉप स्टार आतिफ असलम ने विश्व भर में कॉन्सर्ट किया और अपना दबदबा बनाया। हालांकि, उनका कोई नया गाना रिलीज नहीं हुआ, लेकिन वह दुनियाभर में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले कलाकारों में से एक रहे।
सजल अली
सजल अली ने ‘जर्द पत्तों का बन्न’ धारावाहिक में अपनी मुख्य भूमिका से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्हें इस साल पाकिस्तानी सरकार से प्रतिष्ठित तमगा-ए-इम्तियाज मिला, जिससे वह स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों निर्माताओं की पहली पसंद बन गईं।