फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: समय रैना के शो पर बिफरीं उर्फी जावेद, बोलीं- उन्हें लगता है व्यूज के लिए किसी को गाली देना सही है

Sat, 28 Dec 2024 07:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी ने शो में जो कुछ हुआ, उसे शेयर करते हुए उन्होंने दो कंटेस्टेंट पर उन्हें स्लट शेमिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने खुलासा किया कि एक कंटेस्टेंट ने उनकी तुलना एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस मिया खलीफा से भी की।
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद, समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम @maisamayhoon
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट एक बार फिर विवादों में घिर गया है। खबर है कि शो में बतौर गेस्ट शामिल हुईं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद दो कंटेस्टेंट का उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद बीच में ही शो से बाहर चली गईं। उर्फी ने आखिरकार विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और अपने वॉकआउट के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि उर्फी ने क्या जवाब दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद का शो 'फॉलो कर लो यार' - फोटो : सोशल मीडिया
समय रैना के शो पर भड़कीं उर्फी
उर्फी ने शो में जो कुछ हुआ, उसे शेयर करते हुए उन्होंने दो कंटेस्टेंट पर उन्हें स्लट शेमिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने खुलासा किया कि एक कंटेस्टेंट ने उनकी तुलना एडल्ट फिल्म एक्ट्रेस मिया खलीफा से भी की। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उस विवाद के बारे में बताते हुए लिखा, "मुझे लगता है कि मैं मेमो से चूक गई, आजकल लोगों को लगता है कि किसी को गाली देना या किसी को सिर्फ कुछ व्यूज के लिए शर्मिंदा करना अच्छा है।"

विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी ने दिया यह जवाब
उर्फी ने आगे लिखा, "मुझे खेद है लेकिन मुझे कोई भी मुझे गाली दे या मेरी बॉडी काउंट के लिए मुझे बदनाम करे। यह सब किस लिए? 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए? यही नहीं, उर्फी ने उस आदमी पर भी निशाना साधा, जिसने उन्हें गाली दी। उर्फी ने लिखा, जिस आदमी ने मुझे गाली दी, वह मजाक भी नहीं कर रहा था, जब मैंने उससे पूछा कि वह विकलांग होने का नाटक क्यों कर रहा है तो वह मुझ पर गुस्सा हो गया! उसने इतने सारे लोगों के सामने स्टेज पर मुझे गाली दी।"

यह खबर भी पढ़ें:Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
उर्फी को हुई घृणा
उर्फी ने यह भी लिखा, "मुझे सच में घृणा हो रही थी। मुझे इन लोगों से कुछ कहना चाहिए था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मैं जिस जगह पर थी, वहां सभी को यह अच्छा लगा। नहीं, यह अच्छा नहीं है। यह अच्छा नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम@urf7i
समय रैना ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
आपको बता दें कि कंटेस्टेंट ने उर्फी से उनके बॉडी काउंट के बारे में भी पूछा। सवाल उनके गले नहीं उतरे और उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी। यह ध्यान देने वाली बात है कि समय रैना ने कंटेस्टेंट द्वारा किए गए जोक्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें