Year Ender 2024: इस साल हिंदी सिनेमा में कई युवा कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने किरदार और अभिनय के दम पर उन्होंने गहरी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से कलाकार हैं, जिन्होंने दर्शकों और समीक्षकों की सराहनाएं प्राप्त की।
साल 2024 खत्म होने को है। हिंदी सिनेमा के लिए यह साल काफी रोचक रहा। कई फिल्मों ने इस साल ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। कई फ्लॉप हो गईं। वहीं, बॉलीवुड की बात की जाए तो इस साल शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और रणबीर कपूर की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, बड़े पर्दे पर फिर भी काफी हलचल रही। इस साल कई युवा प्रतिभाओं को अवसर मिला और उन्होंने सराहनीय कार्य किया। इन अभिनेताओं ने शानदार काम किया और सराहनाएं प्राप्त की। आइए जानते हैं किन युवा प्रतिभाओं ने इस साल सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
2 of 7
बोधिसत्व शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोधिसत्व शर्मा - 'ऑल इंडिया रैंक'
वरुण ग्रोवर निर्देशित 'ऑल इंडिया रैंक' छात्रों के जीवन की चुनौतियों से परिचित कराती है। यह फिल्म कोचिंग क्लास के दबाव को दिखाती है। मुख्य भूमिका में बोधिसत्व शर्मा दोस्ती की चुनौतियों और माता-पिता की अपेक्षाओं के बोझ को पार करते हुए एक भरोसेमंद नायक के रूप में चमकते हैं। उनका अभिनय एक ऐसी कहानी में प्रामाणिकता और गहराई लाता है जो व्यक्तिगत और सार्वभौमिक दोनों लगती है। Year Ender 2024: आलिया भट्ट से लेकर अजय देवगन तक, इन सितारों की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा जादू
जानकी बोदीवाला - 'शैतान'
अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका जैसे दमदार कलाकारों से सजी फिल्म ‘शैतान’ में अलग दिखना कोई साधारण बात नहीं है। जानकी बोदीवाला अपने बॉलीवुड डेब्यू में ही शानदार प्रदर्शन किया और सराहनाएं प्राप्त की।अकल्पनीय शारीरिक और भावनात्मक तकलीफों को झेलने वाली एक युवा लड़की की भूमिका निभाते हुए, वह फिल्म में मनोरंजक प्रदर्शन करती है।
विज्ञापन
5 of 7
अभय वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @verma.abhay_
अभय वर्मा - 'मुंजा'
अभय वर्मा ने फिल्म ‘मुंजा’ में सराहनीय काम किया है। इससे पहले वह भले ही ‘सुपर 30’ और 'द फैमिली मैन सीजन 2’ में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें इस फिल्म से असली पहचान मिली। उन्होंने इस हॉरर-कॉमेडी में, बहुत ही सहजता से अपने किरदार को निभाया है।
विज्ञापन
6 of 7
बोनिता राजपुरोहित
- फोटो : इंस्टाग्राम
बोनिता राजपुरोहित - 'लव सेक्स और धोखा 2'
दिबाकर बनर्जी की 'लव सेक्स और धोखा 2' अपनी हिम्मत और मुख्य भूमिकाओं में ट्रांस अभिनेताओं को कास्ट करने के लिए प्रशंसा की पात्र है। इसके बेहतरीन कलाकारों में बोनिता राजपुरोहित भी शामिल हैं, जिन्होंने मेट्रो स्टेशन की सफाईकर्मी और यौन उत्पीड़न की शिकार महिला का किरदार निभाया है।
लक्ष्य - 'किल'
किल इस साल की शानदार फिल्मों में से एक है। ना सिर्फ भारतीय सिनेमा में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी। फ़िल्म के मुख्य अभिनेता लक्ष्य को 'किल' के सीन में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए विशेष श्रेय दिया जाना चाहिए। उनकी आत्मविश्वास से भरी बॉडी लैंग्वेज खतरनाक एक्शन दृश्यों को सपोर्ट करती है और फिल्म को एक अलग स्तर पर ले जाती है।