स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्त्री 2
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री 2 साल 2024 में भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई 'स्त्री' का सीक्वल है। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था और इसे नीरेन भट्ट ने लिखा था। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 857.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, भारत में इसने 713.15 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में यह भी इस साल की 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली फिल्म है।