Yami Gautam Net Worth: आज बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम का जन्मदिन है। इस मौके पर हम अभिनेत्री के नेटवर्थ के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं कि वह कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। यामी की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने खुद के बलबूते अपने करियर की उड़ान भरी। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने अभिनय की शुरुआत की और आज बड़ी-बड़ी फिल्मों में मुख्य किरदार के रूप में नजर आती है। उनकी गिनती इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। यामी ने अपनी मेहनत और लगन से करोड़ों रुपये कमाए हैं। वह अब फिल्मों के लिए मोटी रकम भी वसूलती हैं। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि अभिनेत्री की कितनी नेटवर्थ कितनी है?
विज्ञापन
2 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
यामी गौतम की नेटवर्थ
यामी गौतम फिल्मों के लिए मोटी रकम तो वसूलती ही हैं, साथ ही अभिनेत्री विज्ञापनों से भी खूब कमाई करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामी गौतम की नेटवर्थ लगभग 90 करोड़ रुपये आंकी गई है। यामी के पास एक आलीशान घर भी है। एक्ट्रेस के पास महंगी गाड़ियों का कलेक्शन भी है। यामी सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि अन्य भाषाओं की भी फिल्में करती हैं और वहां से भी खूब पैसे कमाती हैं। यामी को विज्ञापनों से भी बड़ा लाभ होता है। Aishwarya Rai: तलाक की अफवाहों के बीच ‘बच्चन’ के बिना स्क्रीन पर दिखा ऐश्वर्या का नाम, नेटिजन्स ने किया रिएक्ट
विज्ञापन
3 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
‘फेयर एंड लवली’ के प्रचार ने दिलाई पहचान
यामी गौतम ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘विक्की डोनर’ की। हालांकि, इसके पहले वह साउथ की फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी थीं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वह कई धारावाहिकों में भी नजर आईं। अभिनेत्री को सबसे ज्यादा घर-घर पहचान ‘फेयर एंड लवली’ के विज्ञापन ने दिलाया।
4 of 5
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam
कई शानदार फिल्मों में किया है काम
यामी ने बॉलीवुड की कई शानदार और हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी अदाकारी को भी इन फिल्मों में खूब सराहा गया है। अभिनेत्री ‘टोटल सियापा’, ‘एक्शन जैक्शन’, ‘बदलापुर’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनीयत’, ‘काबिल’, ‘सरकार 3’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘बाला’, ‘थर्सडे’, ‘दसवीं’, ‘ओएमजी 2’, ‘आर्टिकल 370’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।