Bollywood Stars Who Quit Smoking: बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं ने सिगरेट और तंबाकू का सेवन छोड़ दिया है। 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के मौके पर आइए इनके बारे में जानते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से हर साल 31 मई को 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' मनाया जाता है। इसका मकसद तंबाकू और इसके उत्पादों के सेवन से जुड़े खतरों से समाज को जागरुक किया जा सके। तंबाकू से जुड़े उत्पादों से पर्यावरण पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं वह कौन से बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने तंबाकू या सिगरेट का सेवन छोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 12
शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान खूब सिगरेट पीते थे। हाल ही में एक बर्थडे इवेंट में शाहरुख खान ने एलान किया कि उन्होंने सिगरेट को त्याग दिया है। शाहरुख ने एक बार बताया था कि वह एक दिन में 100 सिगरेट पी जाया करते थे। सिगरेट छोड़ने के बाद अब वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
3 of 12
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
सलमान खान
धूम्रपान करने वालों में सलमान खान का नाम भी शामिल था। कभी वह चेन स्मोकर हुआ करते थे। सेहत बिगड़ने के बाद सलमान खान ने स्मोकिंग छोड़ दी। सलमान पहले कई बीमारियों से पीड़ित थे जिसमें न्यूराल्जिया शामिल है। अब सलमान खान हेल्दी लाइफस्टाइल मिंटेन करते हैं।
आमिर खान
खबरों के मुताबिक बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान कभी खूब सिगरेट पीते थे। सिगरेट के नुकसान के बारे में जानने के बाद आमिर खान ने इसे त्याग दिया। बताया जाता है कि आमिर खान के बच्चों ने उनसे सिगरेट छोड़ने को कहा और उनकी मदद की।
विज्ञापन
5 of 12
अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन
जाने माने अभिनेता अजय देवगन भी कभी खूब सिगरेट पीते थे। बताया जाता है कि अजय देवगन जब 'रेड' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने सिगरेट को त्याग दिया। बताया जाता है कि अब अजय देवगन तंबाकू वाले पदार्थों से बहुत दूर हैं।
विज्ञापन
6 of 12
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ अली खान
सैफ अली खान को कभी सिगरेट पीने की लत थी। सिगरेट की वजह से उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। इसकी वजह से उन्हें हार्ट अटैक से भी जूझना पड़ा। सैफ अली खान ने डॉक्टरों के कहने पर सिगरेट को पूरी तरह से त्याग दिया।
विज्ञापन
7 of 12
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम- @hrithikroshan
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के फिट और तंदरुस्त माने जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन भी स्मोकिंग से नहीं बच पाए। एक वक्त में वह खूब सिगरेट पिया करते थे। हालांकि ऋतिक को लगा कि स्मोकिंग करने से उनकी सेहत खराब हो रही है, ऐसे में उन्होंने धीरे-धीरे स्मोकिंग छोड़ दी। आज वह 49 साल के होने के बावजूद काफी फिट हैं।
8 of 12
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जवानी के दिनों में एक दिन में 200 सिगरेट पी जाया करते थे। एक बार उन्होंने अचानक सिगरेट पीना छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने रातों रात सिगरेट छोड़ दी। इसके बाद वह कभी भी इसके करीब नहीं गए। यह उनके अनुशासन को दिखाता है।
9 of 12
अर्जुन रामपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने अपने बच्चों की खातिर स्मोकिंग छोड़ दी है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा 'मुझे लगा कि मैं अपने फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा हूं, और अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा हूं।' इसके बाद अर्जुन को कभी सिगरेट पीते नहीं देखा गया।
10 of 12
विवेक ओबेरॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय एक बार मुंबई के एक कैंसर अस्पताल में गए। यहां लोगों की हालत देखकर उन्होंने सिगरेट छोड़ने का फैसला किया। अब वह तंबाकू विरोधी कैपेन का हिस्सा हैं। उन्होंने कई बार सार्वजनिक जगहों और सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि लोग तंबाकू का सेवन छोड़ दें।
11 of 12
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बहुत ही अनुशासित हैं। वह कभी-कभी सिगरेट पीते थे। उन्होंने फिल्म 'कबीर सिंह' की रिलीज के बाद कहा कि वह अब सिगरेट पीना छोड़ चुके हैं। उनके मुताबिक वह कभी कभार सिगरेट पीते थे लेकिन बेटी मीशा के जन्म के बाद उन्होंने सिगरेट छोड़ दी है।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर को लंबे वक्त से सिगरेट पीने की आदत थी। रणबीर ने बेटी राहा के जन्म के बाद से सिगरेट पीना छोड़ दिया। रणबीर ने 17 साल की उम्र से सिगरेट पीना शुरु किया था। रणबीर के मुताबिक जब वह पिता बने तो बहुत अस्वस्थ महसूस करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया।