फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2025: ऐश्वर्या राय से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के इन जवाबों ने बनाया उन्हें मिस वर्ल्ड, जानें..

Sat, 31 May 2025 11:40 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का आज शनिवार को ग्रैंड फाइनल है, जिसमें हमें इस बार के विजेता का पता लगेगा। जानिए कि अभी तक भारतीय विजेताओं के किन जवाबों ने दिलाया उन्हें खिताब।

विज्ञापन
1 of 7
ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स

हैदराबाद में आज यानी शनिवार को 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के ग्रैंड फाइनल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हमें इस बार के विजेता का नाम पता लगेगा। 1951 से आयोजित हो रहे इस प्रतियोगिता में अभी तक 6 भारतीय महिलाएं इस खिताब को अपने नाम कर चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में सभी स्तर पर प्रतियोगी को आंका जाता है, जिसमें उनकी सुंदरता, कॉन्फिडेंस और इंटेलिजेंस लेवल शामिल हैं। आइए जानते हैं कि उन विजेता महिलाओं ने पूछे गए सवालों के क्या जवाब दिए, जिसने उनकी जीत सुनिश्चित की।

विज्ञापन

2 of 7
रीता फारिया - फोटो : सोशल मीडिया

रीता फारिया 
1966 का वो साल था, जब भारत से पहली बार किसी महिला ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। वो महिला कोई और नहीं, बल्कि रीता फारिया थीं, जो एक डॉक्टर हैं। रीता से जूरी ने सवाल किया कि वो डॉक्टर क्यों बनना चाहती हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा भारत देश में स्त्री रोग विशेषज्ञ की जरूरत है। फिर उनसे सवाल किया गया कि भारत में तो बहुत सार बच्चे जन्म लेते हैं, तो फारिया ने जवाब दिया कि इसी संख्या को कम करने की कोशिश करनी है।

विज्ञापन

3 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : एक्स- @fashionastro

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी साल 1994 में मिस वर्ल्ड के खिताब को अपने नाम किया था। अभिनेत्री से जूरी सदस्यों द्वारा सवाल किया गया कि वह मिस वर्ल्ड बनकर वह क्या करेंगी और एक मिस वर्ल्ड में क्या खास होना चाहिए। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि खिताब जीतने के बाद वह अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। साथ ही कहा कि विजेता एक सच्चा और निष्पक्ष इंसान होना चाहिए, जो किसी में भेदभाव ना करता हो।

4 of 7
डायना हेडन - फोटो : एक्स

डायना हेडन
इसी कड़ी में 1997 में अभिनेत्री डायना हेडन मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता बनीं। एक्ट्रेस से प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया की खिताब जीतने के बाद मिले पैसों का वो क्या करेंगी, क्या वह दान करेंगी। इसके जवाब में डायना ने कहा कि वो अपनी प्राइज मनी को किसी को दान नहीं करेंगी, बल्कि इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करेंगी और अपनी पसंद पर खर्च करेंगी।

विज्ञापन

5 of 7
युक्ता मुखी - फोटो : सोशल मीडिया

युक्ता मुखी
साल 1999 में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की युक्ता मुखी के सिर पर विजेता का ताज सजा। उनसे जूरी ने सवाल किया कि उनका फेवरेट फूड क्या है और अगर वो दुनिया में कुछ बन जाए, तो किस देश में घूमना चाहेंगी। इसके जवाब में युक्ता ने कहा कि वह 20 सालों से भारतीय खान खाती आ रही हैं और आगे भी यही खाती रहेंगी, क्योंकि वो इससे बोर नहीं हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न बनना चाहेंगी और उन्होंने पेरिस, फ्रांस घूमने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में इस खिताब को अपने नाम किया था और भारत का मान बढ़ाया था। अभिनेत्री से प्रतियोगिता के दौरान सवाल किया गया कि इस प्रतियोगिता को लेकर उन पर दबाव कैसा है और वो सबसे सफल महिला किसे कहती हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है, क्योंकि वह कई प्रतियोगियों से प्रेरित हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल मानती हैं क्योंकि उन्होंने पूरी जिंदगी लोगों की भलाई की और उनकी एक मुस्कान के लिए पूरी जिंदगी खपा दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया

मानुषी छिल्लर 
भारत की ओर से आखिरी मिस वर्ल्ड विजेता मानुषी छिल्लर रहीं, जिन्होंने 17 साल बाद इस खिताब को भारत की झोली में डाला था। अभिनेत्री से जूरी सदस्यों द्वारा सवाल किया गया कि किस पेशे के लोगों की तनख्वाह  सबसे ज्यादा होनी चाहिए और क्यों। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने मां का नाम लिया और कहा कि वह उनके लिए सबसे ज्यादा प्रेरणादायी रही हैं और उनका पेशा सबसे बेहतरीन है, इसलिए उन्हें ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें