फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Dhanshika: कौन हैं साई धनशिका? 12 साल बड़े इस तमिल एक्टर से जल्द रचाएंगी शादी

Tue, 20 May 2025 07:58 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sai Dhanshika Marriage: अभिनेत्री साई धनशिका इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। जानते हैं साई धनशिका के बारे में।

विज्ञापन
1 of 5
साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@saidhanshika

तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। विशाल की शादी को लेकर पिछले काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अब खुद अभिनेता ने ये कंफर्म कर दिया है कि वो जल्द ही अभिनेत्री साई धनशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक इवेंट में दोनों ने इस बात की जानकारी देते हुए शादी की डेट भी बता दी है, जिसके मुताबिक दोनों 29 अगस्त को हमेशा के लिए एक-दूसरे के बन जाएंगे। हालांकि, दोनों के बीच में उम्र का फासला भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जानते हैं आखिर कौन हैं अभिनेत्री साई धनशिका।

विज्ञापन

2 of 5
साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@saidhanshika

रजनीकांत की बेटी के रूप में मिली पहचान
अगर साई धनशिका के बारे में बात करें, तो साई धनशिका एक मशहूर तमिल अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर में पेरनमई, मांजा वेलु और निल गवानी सेलाथे जैसी फिल्में की हैं। जिनसे उन्हें पहचान मिली है। ‘अरावन’ और ‘परदेसी’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। धनशिका ‘कबाली’ में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी के किरदार में नजर आई थीं। उन्हें इस रोल के लिए काफी याद किया जाता है। तमिल के अलावा साई धनशिका ने ‘शिकारू’, ‘अंतिया तीर’ और ‘दक्षिणा’ सहित कई तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है।

 

विज्ञापन

3 of 5
साई धनशिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@saidhanshika

दो फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं धनशिका
धनशिका अपने अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स भी हासिल कर चुकी हैं। धनशिका साउथ के दो फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। उनकी आगामी फिल्मों में सबसे चर्चित 'योगी दा’ है। जो अपनी रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है।

यह खबर भी पढ़ेंः Vishal-Sai Dhansika: रजनीकांत की ऑनस्क्रीन बेटी से शादी रचाने जा रहा ये तमिल एक्टर, इस दिन होंगे सात फेरे

4 of 5
साई धनशिका और विशाल - फोटो : एक्स @rameshlaus

धनशिका से 12 साल बड़े हैं विशाल
विशाल और साई धनशिका की शादी की खबर सामने आने के बाद से ही इनके बीच का उम्र का फासला भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। 47 साल के विशाल 29 अगस्त को अपने जन्मदिन पर 48 वर्ष के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन के दिन ही वो शादी के बंधन में बंधेंगे। जबकि 20 नवंबर 1989 को जन्मीं साई धनशिका की उम्र अभी 35 साल ही है। इस हिसाब से विशाल और धनशिका के बीच 12 साल से भी ऊपर का फासला है। लेकिन दोनों के बीच प्यार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साई धनशिका और विशाल - फोटो : एक्स @rameshlaus
कई सालों से एक-दूसरे के दोस्त हैं विशाल-साई
विशाल और साई धनशिका कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालांकि, कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया और न ही इस बारे में कभी सार्वजनिक रूप से कोई बात की। अब दोनों ने अपनी शादी की घोषणा करके अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। फैंस अब दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं और कपल की खूबसूरत तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें