Nora Fatehi's Rumored Boyfriend: नोरा फतेही का नाम एक फुटबॉलर से जुड़ रहा है। नोरा ने उनकी टीम को मैदान पर जाकर चीयर किया है। वह तलाकशुदा हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नोरा फतेही अपनी अदाकारी और अपनी जबरदस्त डांस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। नोरा फतेही मोरक्को मूल की हैं। वह 'अफ्रीका कप ऑफ नेशंस' 2025 के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को की फुटबॉल टीम को चीयर करती दिखीं। इस टीम के कप्तान अशरफ हकीमी हैं। नोरा फतेही का नाम इसी फुटबॉलर से जोड़ा जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम @norafatehi
किसे डेट कर रहीं नोरा फतेही?
हाल ही में मोरक्को की टीम की जीत के बाद नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'जबरदस्त खेल था! सेमी फाइनल में हम आ रहे हैं।' सूत्रों ने एचटी को बताया, 'फुटबॉल मैच के लिए नोरा के मोरक्को ट्रिप ने लोगों को हैरान किया था। इसके बाद इस अफवाह को हवा मिली कि वह एक फुटबॉलर को डेट कर रही हैं। ऐसा लगता है कि वह पॉपुलर मोरक्कन फुटबॉलर अशरफ हकीमी हैं। हालांकि नोरा फतेही और अशरफ हकीमी दोनों ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है।
विज्ञापन
3 of 5
अशरफ हकीमी
- फोटो : इंस्टाग्राम @achrafhakimi
कौन हैं अशरफ हकीमी?
4 नवंबर, 1998 को जन्मे अशरफ हकीमी सबसे अच्छे फुटबॉलर में से एक हैं। वह लीग 1 चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते हैं। वह मोरक्को की नेशनल फुटबॉल टीम के कप्तान भी हैं। वह 2022 फीफा वर्ल्ड कप में मोरक्को को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। 2025 में, हकीमी को अफ्रीकन प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया।
4 of 5
अशरफ हकीमी, हिबा अबूक
- फोटो : फेसबुक
अशरफ का हो चुका तलाक
अशरफ हकीमी की पहले स्पेनिश अभिनेत्री हिबा अबूक से शादी हो चुकी है। उनका रिश्ता 2020 से 2023 तक चला। उनके दो बच्चे आमीन और नईम हैं। साल 2023 में इस कपल का तलाक हो गया। हिबा स्पेनिश की कई मशहूर फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
नोरा फतेही का वर्कफ्रंट
नोरा फतेही को आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म थामा में आइटम सॉन्ग 'दिलबर की आंखों का' में देखा गया था। उन्होंने बॉलीवुड में 'रोर' से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कैमियो किया है और गानों में डांस किया है।