77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अन सर्टन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने वाली अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता दुनियाभर में मशहूर हो गई हैं। उन्हें फिल्म ‘द शेमलेस’ में अपने अभिनय के लिए यह अवॉर्ड मिला है। अनसूया ने क्विर समुदाय को अपना पुरस्कार समर्पित किया है। इस फिल्म का निर्देशन बुल्गारियाई निर्देशक कोन्सटेंटिन बोजानोव ने किया है। अनसूया सेनगुप्ता को अपनी इस उपलब्धि पर बेशुमार प्यार मिल रहा है। भारतीय सिनेमा प्रेमियों और कलाकारों के बीच भी जश्न का माहौल है। सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। ऐसे में जाहिर है कि लोग अनसूया सेनगुप्ता के बारे में जानना चाहते हैं।