साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' के निर्माण में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर अब नई-नई जानकारियां फैंस को काफी उत्साहित कर रही हैं। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'फियर' रिलीज किया, जिसनें दर्शकों के बीच धूम मचा दिया। प्रशंसकों को यह गाना पसंद आया। वहीं अब फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी का खुलासा हुआ है, जो अभिनेता के किरदार को लेकर है।