राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' पर तीन साल से काम चल रहा है। इस दौरान कई बार शूटिंग शुरू हुई और कई बार रुकी। हाल ही में, खबर आई कि राम चरण ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। इससे उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली, क्योंकि अब उनसे इंतजार करते नहीं बन रहा है। दूसरी ओर उनके पिता की भी एक फिल्म आने वाली है और दोनों फिल्मों को लेकर एक रोचक चीज सामने आ रही है।