Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकएंड पर बेहतरीन कमाई की है। बॉलीवुड फिल्मों के साथ साउथ की फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया है।
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। नई रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रविवार को शानदार कमाई की है। 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आउंगा' ने भी अच्छा कलेक्शन किया है। साउथ की फिल्में 'मां इंटी बंगारम' और 'पेद्दी' ने भी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया है।
विज्ञापन
2 of 7
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स
वेलकम टू द जंगल
सिनेमाघरों में नई रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकएंड पर धूम मचाई है। रविवार को इसने 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 20 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे। प्री बुकिंग से भी यह फिल्म 3.75 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 63.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
कॉकटेल 2
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने दसवें दिन 4.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। शनिवार को इसने 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने आठवें दिन 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन 83.15 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं।
4 of 7
'मैं वापस आऊंगा'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मैं वापस आऊंगा
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 17वें दिन 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। सोलहवें दिन इसने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 46.30 करोड़ रुपये हो चुका है।इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सुपरगर्ल मूवी रिव्यू
- फोटो : X
सुपरगर्ल
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ की कमाई में वीकएंड पर कोई बढ़ोतरी नहीं दिखी। इस फिल्म ने तीसरे दिन 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन इसने 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 3.97 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म भारत में बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज हुई। इसमें मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले, जेसन मोमोआ जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं।
मां इंटी बंगारम
इन दिनों कई साउथ फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हैं। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने दसवें दिन 5.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 48.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। दर्शकों को इस फिल्म का सीक्वल भी अब देखने को मिलेगा, मेकर्स इसकी प्लानिंग कर चुके हैं।
पेद्दी
साउथ फिल्म ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 25वें दिन 1.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 23वें दिन 93 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बुची बाबू सना निर्देशित और रामचरण अभिनीत फिल्म ‘पेद्दी’ का कुल कलेक्शन 240.14 करोड़ रुपये हो चुका है।