फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान अपने साथ क्यों रखते हैं बचपन की तस्वीर? सुनाया इससे जुड़ा खास किस्सा

Sat, 27 Jun 2026 12:03 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान अपने साथ बचपन की अपनी एक तस्वीर रखते हैं। उन्होंने मंगलुरु में बताया है कि वह इसे हमेशा अपने पास क्यों रखते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
शाहरुख खान ने हाल ही में सिनेमा में 34 साल पूरे कर लिए हैं। वह इतने मशहूर हो चुके हैं कि फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी चीज भी जानना चाहते हैं। आज सुपरस्टार मंगलुरु में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने खास अंदाज में मशहूर पोज दिया। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
शाहरुख खान ने सुनाया तस्वीर से जुड़ा किस्सा
इवेंट के दौरान, शाहरुख ने अपनी जेब से बचपन की एक पुरानी तस्वीर निकालकर दर्शकों को हैरान कर दिया। एक्टर ने बताया कि यह उनके शुरुआती वर्षों की एकमात्र तस्वीर थी और इसे मंगलुरु में ही खींचा गया था।
दर्शकों को तस्वीर दिखाते हुए शाहरुख ने कहा, 'भले ही यह तस्वीर अभी थोड़ी अजीब लग सकती है, क्योंकि इसमें मैंने कपड़े नहीं पहने हैं। यह मेरे बचपन की एकमात्र तस्वीर है, जो मंगलुरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के एक बाल्टी में बैठा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
मंगलुरु में बिताए थे पांच साल
शाहरुख का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, लेकिन कहा जाता है कि उन्होंने अपने बचपन के शुरुआती पांच साल मंगलुरु में अपने नाना इफ्तिखार अहमद के साथ बिताए थे। शहर के साथ उनके इस जुड़ाव ने इस पल को खास बना दिया।

4 of 5
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख ने किया परफॉर्म
एक्टर ने कन्नड़ भाषा में भी फैंस का अभिवादन किया, जिससे भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। बाद में उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गानों के साथ-साथ 'झूमे जो पठान' और 'छम्मक छल्लो' जैसे हिट गानों पर भी परफॉर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी साथ दिखेंगी, जो इस फिल्म से अपना थिएटर डेब्यू करेंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें