सिनेमाघरों में फिल्मों की खूब बहार है। मनोरंजन के शौकीनों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके से लेकर रक्षाबंधन और फिर जन्माष्टमी की छुट्टियों तक सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखने के खूब विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि, इतनी सारी फिल्मों में लाइमलाइट सिर्फ एक ही फिल्म ने लूटी है और वो है 'स्त्री 2'। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और जल्द ही 500 करोड़ की दहलीज भी छू लेगी। बुधवार को फिल्म स्त्री 2 सहित अन्य फिल्मों की कमाई कैसी रही आइए जानते हैं...