नागार्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@thekingnagarjuna
बतौर बाल कलाकार की थी शुरुआत
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने साल 1986 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म विक्रम से बतौर मुख्य अभिनेता अपने करियर का आगाज किया था। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी सहित कई फिल्मों में काम किया। 'क्रिमिनल', 'खुदा गवाह', 'शिवा' और 'जख्म' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। इन फिल्मों में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया। अभिनेता ने साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'शिवा' से हिंदी फिल्मों में शुरुआत की थी।