फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wednesday Box Office Collection: दर्शकों को नहीं भाए 'भैया जी', बजट निकालने से एक कदम की दूरी पर 'श्रीकांत'

Thu, 30 May 2024 11:16 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 इन दिनों सिनेमाघरों में राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत और मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी लगी हुई है। लगभग दोनों ही फिल्मों की हालत खस्ता बनी हुई है।  
विज्ञापन
1 of 5
भैया जी और श्रीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम
भारतीय बॉक्स ऑफिस का हाल इन दिनों काफी बुरा चल रहा है। कोई भी फिल्म ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में अपने पैर नहीं टिका पा रही है। कमाई के मामले लगभग सभी फिल्में पस्त होती दिख रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत और मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी लगी हुई है। लगभग दोनों ही फिल्मों की हालत खस्ता बनी हुई है। ऐसे में अब दर्शकों को राजकुमार राव और जहान्वी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही से उम्मीदें हैं कि ये फिल्म शायद सिनेमाघरों में फिर से रौनक ले आए। फिलहाल जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों का बुधवार को क्या हाल रहा...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम
भैया जी
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' ने दर्शकों के दिलों में उतरने में असफल रही है। ये मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। यह फिल्म 24 मई को रिलीज हुई। कुछ ही दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिकना भी मुश्किल हो गया है। रिलीज से पहले ही अभिनेता की फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। हालांकि, रिलीज के बाद कमाई के मामले में फिल्म वैसा प्रदर्शन करने में फेल रही है।  
विज्ञापन

3 of 5
भैया जी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मनोज बाजपेयी जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। फिल्म की कमाई देखकर लग रहा है कि उनके स्टंट और एक्शन का जादू चल नहीं पा रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने छठवें दिन महज 7 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 7.4 करोड़ रुपये हो गया है।  

Anees Bazmee: पुरानी यादों में खोए अनीस, बोले- 'वेलकम' के सेट पर किसी को पता नहीं चला कि फिरोज खान कैंसर..

4 of 5
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकांत
वहीं, 'भैया जी' से पहले से लगी राजकुमार राव स्टारर 'श्रीकांत' धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर मजबूती से टिकाए हुए है। 'श्रीकांत' ने 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म राजकुमार ने श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'श्रीकांत' की कमाई की बात करें तो ये फिल्म बजट निकालने से महज एक कदम की दूरी पर है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 20वें दिन श्रीकांत ने 85 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 39.55 करोड़ रुपये हो गया है। 

Jitendra Kumar: 'मैं परेशान हो गया था...', 'पंचायत' के निर्माता टीवीएफ के साथ मतभेद पर सचिव जी ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें