सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। मगर इन दिनों बॉक्स ऑफिस की हालत कुछ खास नहीं चल रही है। इसका सबूत इन फिल्मों की घटती कमाई है। कई फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा टिक भी नहीं पा रही हैं। इन दिनों सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की 'मिस्टर एंड मिसेज माही', दिव्या खोसला की 'सावि' और 'श्रीकांत' लगी हुई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बुधवार को कैसा प्रदर्शन किया...