डिजिटल रिव्यू: स्टेट ऑफ सीज 26/11
कलाकार: अर्जन बाजवा, अर्जुन बिजलानी, मुकुल देव, विवेक दहिया, तारा अलीशा बेरी आदि।
निर्देशक: मैथ्यू लियूटविलर
ओटीटी: जी 5
रेटिंग: ****
कभी कभी लगता है कि ओटीटी वालों को भी फिल्मवालों की तरह अपना एक संगठन बनाकर वेब सीरीज की रिलीज इस तरह से तय करनी चाहिए कि दर्शक के पास एकदम से बहुत कुछ देखने को न हो जाए। असुर, स्पेशल ऑप्स, शी, स्टेट ऑफ सीज ये सब ऐसी सीरीज हैं जिन्हें लेकर भारतीय दर्शकों में काफी उत्सुकता रही है। और, सब एक के बाद एक साथ रिलीज हो गईं। आज बात जी5 की सीरीज स्टेट ऑफ सीज की जिसे निर्देशित किया है किताबों को परदे पर उतारने में महारत रखने वाले अमेरिकी निर्देशक मैथ्यू लियूटविलर ने।