फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल दुनिया में देसी कहानियों ने दिखाया असर, डाउनलोड के मामले में ZEE5 ने हॉटस्टार को पछाड़ा

Mon, 28 Sep 2020 10:08 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
जी5 ओरेिजनल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम का ओटीटी (ओवर द टॉप) मनोरंजन दुनिया पर भी खासा असर पड़ा है। मोदी की बात देश दुनिया में रहने वाले भारतीय मूल के लोग ध्यान से सुन रहे हैं, नतीजा ये कि देसी कहानियों पर कार्यक्रम बनाने वाले ओटीटी जी5 ने बीते महीने एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
डिजनी प्लस हॉटस्टार - फोटो : हॉटस्टार.com
जानकारी के मुताबिक देश का अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 का एप्लीकेशन अगस्त के महीने में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड होने के मामले में पूरी दुनिया में नंबर चार पर आ गया है। इस रेस में जी5 ने हॉटस्टार को भी पीछे छोड़ दिया। दुनियाभर की एप्लीकेशंस का विश्लेषण करने वाली एक वेबसाइट ने खुलासा किया है कि अगस्त के महीने में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड होने के मामले में नेटफ्लिक्स ने महारत हासिल की है।
विज्ञापन

3 of 6
अमेजॉन प्राइम वीडियो - फोटो : प्राइम वीडियो
इस मामले में अमेजॉन प्राइम वीडियो को दूसरा नंबर और यूट्यूब किड्स को तीसरा नंबर मिला। चौथा स्थान देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 को मिला है जोकि कुछ ही समय पहले शुरू हुए इस ओटीटी के लिए बहुत बड़ी बात है। अपने कुछ चुनिंदा ओरिजिनल कंटेंट के दम पर जी5 ने पूरी दुनिया में अपना असर छोड़ा है। इसी का यह असर है कि हॉटस्टार को पांचवें नंबर पर सरकना पड़ा।

4 of 6
जी5 पर जल्द रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : जी5
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड होने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में अगर टॉप 10 की बात करें तो छठवां नंबर अमेजॉन के ही एक और ओटीटी ट्विच को मिला है। इसी कड़ी में सातवां स्थान यूट्यूब ने घेरा और आठवें पर एक और देसी प्लेटफॉर्म जियो टीवी ने अपनी जगह पक्की की। नौवां नंबर बूया को और दसवां स्थान अपलाइव को मिला। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में दो देसी एप्लीकेशन काम कर रहे हैं जिसमें प्रीमियम कंटेंट वाला जी5 बाजी मार रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
जी5 - फोटो : Twitter@Zee5India
गूगल प्ले स्टोर के अलावा एप्लीकेशंस को डाउनलोड करने के लिए आईओएस स्मार्टफोंस में एप स्टोर काम करता है जिसमें पिछले महीने में डाउनलोड की गई एप्लीकेशंस में यूट्यूब ने बाजी मारी है। एप स्टोर से डाउनलोड होने वाली वीडियो स्ट्रीमिंग एप्लीकेशंस में यूट्यूब पहले, नेटफ्लिक्स दूसरे, टेंसेंट वीडियो तीसरे, मैंगो टीवी चौथे और अमेजॉन प्राइम वीडियो पांचवे नंबर पर है। दरअसल, देश में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के उपभोक्ता ज्यादा हैं और आईओएस स्मार्टफोन के उपभोक्ता बहुत कम हैं। इसलिए, एप्स स्टोर पर देसी प्लेटफॉर्म्स को शीर्ष 10 में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नेटफ्लिक्स का शो - फोटो : नेटफ्लिक्स
वहीं हम पूरी दुनिया में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को किसी भी प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करने की बात करें तो उसमें नेटफ्लिक्स पहले नंबर पर है। नेटफ्लिक्स के बाद यूट्यूब दूसरे, अमेजॉन प्राइम वीडियो तीसरे, यूट्यूब किड्स चौथे और टेंसेंट वीडियो पांचवे नंबर पर है। पूरी दुनिया में ट्विच को छठा, चीनी एप्लीकेशन आईकियी को सातवा और आठवां नंबर जी5 को मिला है। वहीं, हॉटस्टार और डिज्नीप्लस क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं। पूरी दुनिया के ओटीटी प्लेटफॉर्म में जी5 को शीर्ष 10 एप्लीकेशंस में स्थान मिलना देश में बनने वाले कंटेंट की लोकप्रियता को ही दर्शाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें