फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: नेटफ्लिक्स के वे पांच दमदार महिला किरदार, जिन्होंने बॉलीवुड से ओटीटी तक जमाई धाक

Tue, 08 Mar 2022 07:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
नेटफ्लिक्स पर महिलाओं के दमदार रोल - फोटो : सोशल मीडिया
आज महिलाएं अपनी मजबूत भूमिकाओं और शानदार रोल के साथ फिल्म, टेलीविजन और ओटीटी पर भी अपना सिक्का जमा रही हैं। नेटफ्लिक्स पर आपको कई ऐसी महिलाओं से संबंधित कहानियां और फिल्में मिल जाएंगी जिन्होंने डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी मजबूत जगह बनाई है। पिछले काफी समय से हिंदी सिनेमा में महिलाओं के किरदार में बहुत बदलाव देखने को मिला है। अलग-अलग क्षेत्रों की महिला किरदारों ने अपनी सोच, शक्ति और जुनून से समाज को आगे बढ़ाया है। रवीना टंडन हों या फिर माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने के बाद इन महिलाओं ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। आज हम ऐसे 5 महिला किरदारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने हुनर से हर किरदार में जान डाल दी।
विज्ञापन

2 of 6
The Fame Game Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द फेम गेम (माधुरी दीक्षित)

90 के दशक की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लाखों दीवाने हैं। वह बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर भी हैं। माधुरी द फेम गेम में अनामिका आनंद के किरदार में हैं। इसमें माधुरी का एक डांस नंबर भी है। उम्र के इस पड़ाव में भी माधुरी ने अपने डांस के बल पर से साबित कर दिया है कि उनकी नजर में उम्र सिर्फ एक नंबर मात्र है। इस वेब सीरीज के जरिए माधुरी ने अपने दर्शकों को यह बता दिया है कि उम्र के साथ तजुर्बा मजबूत हुआ है और हुनर की चमक बढ़ गई है।
विज्ञापन

3 of 6
हसीन दिलरुबा रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हसीन दिलरुबा (तापसी पन्नू)

ओटीटी पर मौजूद तापसी पन्नू की सस्पेंस थ्रिलर झोलझाल से भरी कहानी है। हालांकि जब कहानी दिलरुबा की हो तो उसका हसीन होना तो जरुरी है, और दिलरुबा बनी हैं रानी कश्यप यानि तापसी पन्नू। इसमें तापसी ने एक घरेलू महिला का किरदार निभाया है जो बहुत दमदार है। ये एक मजबूत थ्रिलर है जो आपको पूरे समय बांधे रखती है।

4 of 6
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : instagram/masabagupta
मसाबा मसाबा (नीना गुप्ता)

इस सीरीज की कहानी रियल लाइफ फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता की कहानी पर आधारित है। सीरीज में नीना गुप्ता मसाबा की मां के किरदार में हैं। इसमें नीना ने अपना किरदार बहुत मजे से निभाया है। इस सीरीज में नीना गुप्ता अपनी रियल लाइफ जिंदगी से ज्यादा उम्दा नजर आई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
त्रिभंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
त्रिभंग (काजोल)

त्रिभंग तीन पीढ़ियों की मां बेटी की कहानी है। इस फिल्म में काजोल ने अनुराधा आप्टे बनकर एक मां का किरदार निभाया है। काजोल बॉलीवुड में कई बार अपने किरदार का लोहा मनवा चुकी हैं। बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ वह फैंस के दिलों पर आज भी राज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरण्यक पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अरण्यक (रवीना टंडन)

रवीना ने भी ओटीटी पर धमाकेदार डेब्यू किया है। इस वेब सीरीज में उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया है। इसमें वह एक महिला पुलिसकर्मी के किरदार में हैं जो ड्यूटी के साथ-साथ परिवार और घर की जिम्मेदारी भी संभालती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें