फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day: हिंदी वेब सीरीज के इन दमदार महिला किरदारों ने जमाया रंग, अभिनेत्रियों का दिखा अनोखा अंदाज

Tue, 08 Mar 2022 12:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिजिटल सिनेमा के युग में मनोरंजन के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। मनोरंजन जगत में हुए डिजिटलाइजेशन ने सिनेमा के पारंपरिक तौर तरीकों में बड़ा बदलाव किया है।
विज्ञापन
1 of 8
वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

 

मनोरंजन जगत में हुए डिजिटलाइजेशन ने सिनेमा के पारंपरिक तौर तरीकों में बड़ा बदलाव किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली कई फिल्में और सीरीज कल्पना से परे जाकर अब वास्तविक किरदारों को पेश कर रही हैं। ऐसे में अब पुरुष किरदारों के साथ ही महिला किरदारों का कद भी बढ़ रहा है। फिल्म में हीरो के साथ रोमांस करने के अलावा अब कई सीरीज की नायिका सशक्त और अपने फैसले के लिए अडिग नजर आती हैं। डिजिटल सिनेमा के इस युग में महिला केंद्रित किरदारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो दर्शकों के लिए भी निरंतर प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए हैं। अलग- अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी ही सशक्त महिला किरदारों वाली कुछ वेब सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें देख आप भी प्रेरित हो सकते हैं। आज महिला दिवस पर जानते हैं ऐसी ही कुछ वेब सीरीज के बारे में- 

 
विज्ञापन

2 of 8
परमानेंट रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

तान्या- परमानेंट रूममेट्स 

परमानेंट रूममेट्स एक युवा जोड़े मुकेश और तान्या के जीवन और उनके जीवन में आने वाले अलग-अलग मोड़ और उससे निपटने के उनके प्रयासों पर आधारित है। इस सीरीज में तान्या की भूमिका में अभिनेत्री निधि सिंह ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। सीरीज में अपने किरदार के मुताबिक तान्या अपने लंबे रिलेशन के बाद प्रेमी से शादी करने का प्रस्ताव ठुकरा कर लिव इन में रहने का फैसला करती हैं। सीरीज में तान्या एक साहसी और सशक्त महिला के रूप में नजर आई हैं, जिसका अपने करियर पर ध्यान केंद्रित है। वह स्वतंत्र और बुद्धिमान भी है, जो जीवन में उसे बड़ी सफलता हासिल करने में मदद करती है। तान्या निश्चित रूप से युवा महिलाओं को अपने सपनों के लिए खड़े होने के लिए प्रोत्साहन देती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मेड इन हेवन - फोटो : सोशल मीडिया

तारा खन्ना- मेड इन हेवन

मेड इन हेवन एक रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज है, जो दो वेडिंग प्लानर्स तारा और करण के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। यह दोनों मिलकर मेड इन हेवन नामक एक एजेंसी चलाते हैं। सीरीज में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला तारा खन्ना के किरदार में नजर आई हैं, जिसकी शादी करण से हुई है, जो एक धनी परिवार से ताल्लुक रखता है। हालांकि एक धनी परिवार की बहू होने के बावजूद तारा अपना व्यवसाय संभालने के लिए महत्वकांक्षी है। तारा का यह किरदार वास्तव में हर महिला को अपनी इच्छाओं के लिए खड़े रहने की प्रेरणा देती है।

 

4 of 8
दिल्ली क्राइम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी- दिल्ली क्राइम

दिल्ली क्राइम एक भारतीय क्राइम ड्रामा सीरीज है, जो दिल्ली में हुए निर्भया रेप केस की घटना पर आधारित है। इस सीरीज में हैवानियत भरे सामूहिक बलात्कार की कहानी दिखाई गई है, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। अभिनेत्री शेफाली शाह ने सीरीज में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार निभाया है, जो इस भयावह अपराध के लिए दोषी अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ना चाहती हैं। शेफाली का किरदार एक पुलिसवाले की शक्तिशाली भूमिका का वर्णन करता है, जो इस मामले को सुलझाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए भी तैयार है।

विज्ञापन

5 of 8
आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

आर्या सरीन- आर्या

आर्या एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा सीरीज है, जिसमें सुष्मिता सेन अपना ओटीटी डेब्यू करती नजर आई हैं। ऑनस्क्रीन एक शक्तिशाली महिला का किरदार निभाने वालीं सुष्मिता की इस भूमिका को प्रशंसकों ने शो में बेहद पसंद किया है। सीरीज की कहानी एक डच सीरीज पेनोजा से प्रेरित है। इसमें अभिनेत्री एक बहादुर मां की भूमिका में नजर आई हैं, जो अपने परिवार को खतरों से बचाती नजर आती हैं। अतीत के अनसुलझे विवादों और माफिया मामलों की वजह से अपने पति को खोने के बाद वह अपने परिवार की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करती हैं। आर्या में सुष्मिता सेन ने अपने बच्चों के प्रति एक मां के प्यार को बिना किसी शर्त के खूबसूरती से चित्रित किया है।

विज्ञापन

6 of 8
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media

काव्या- लिटिल थिंग्स

ध्रुव सेहगल द्वारा बनाई गई सीरीज लिटिल थिंग्स एक रोम कॉम सीरीज है। सीरीज की कहानी काव्या कुलकर्णी और ध्रुव वत्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। सीरीज में काव्या कुलकर्णी के किरदार में अभिनेत्री मिथिला पालकर नजर आई हैं। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है, यह कपल अपने रिश्ते में आने वाली जटिलताओं को सुलझाते नजर आते हैं। सीरीज में काव्या एक दृढ़ निश्चयी महिला की भूमिका निभाती हैं, जो अपने जीवन और निर्णय को पूरी तरह से संभालती हैं, चाहे वह उनका रिश्ता हो या करियर। काव्या एक स्वतंत्र और मजबूत लड़की है, जो जीवन में कुछ भी करना चाहती है और उसके प्रति जुनूनी है।

विज्ञापन

7 of 8
अरण्यक - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कस्तूरी डोगरा- अरण्यक

अरण्यक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिनेत्री रवीना टंडन की डेब्यू सीरीज है। इस सीरीज में अभिनेत्री एक पुलिसवाले की भूमिका निभाती हैं, जो एक मां भी हैं। इसमें एक्ट्रेस अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ घर पर अपने बच्चों की जरूरतों को भी पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। कहानी एक स्थानीय पुलिस अधिकारी कस्तूरी डोगरा की है, जिसे रवीना टंडन ने ही निभाया है। सीरीज में कस्तूरी बलात्कार और हत्या के एक हाईप्रोफाइल मामले को सुलझाती नजर आ रही है। फिल्म में कस्तूरी डोगरा का किरदार निभाने वाली रवीना टंडन एक भरोसेमंद और प्यार करने वाली मां के साथ ही एक उग्र, सख्त और प्रतिभाशाली पुलिस अधिकारी भी हैं।

विज्ञापन

8 of 8
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजी- द फैमिली मैन 2

साउथ की मशहूर अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु ने फैमिली मैन के सीजन 2 में राजी की भूमिका निभाई है। सीरीज में अभिनेत्री की अदाकारी दर्शकों को बेहद पसंद आई। यह सीरीज सामंथा की ओटीटी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में नई शुरुआत है। सीरीज के दूसरे सीजन में राजी के किरदार में नजर आई सामंथा एक श्रीलंकाई आतंकवादी के रूप में नजर आई हैं। राजी एक साहसी और दृढ़ निश्चयी महिला है, जो अपने प्रियजनों के साथ हुई सभी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का बदला लेना चाहती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें