फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dasvi: जेल में नेतागिरी करने के लिए तैयार अभिषेक बच्चन, जानें कब और कहां देख सकते हैं 'दसवीं'

Tue, 05 Apr 2022 04:40 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दसवीं का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन ओटीटी की दुनिया के 'किंग' बनते जा रहे हैं। बीते कुछ समय में अभिषेक की कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, अब अभिषेक अपनी अपकमिंग फिल्म 'दसवीं' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक भ्रष्ट नेता की भूमिका में हैं, जो जेल के अंदर बैठकर अपनी 'दसवीं' की परीक्षा देता है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है, जिसमें अभिनेता के अंदाज को हर किसी ने पसंद किया। वहीं, अब ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए आपको बताते हैं कि आप अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' कब और कहां देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म दसवीं टीजर - फोटो : social media
कब और कहां रिलीज होगी फिल्म 'दसवीं'?
अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म 'दसवीं' का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक का देसी अंदाज देखने को मिलेगा। ऐसे में फैंस भी अभिनेता की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 7 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है। ये फिल्म दोपहर 12 बजे के बाद रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'दसवीं' में मुख्यमंत्री गंगाराम चौधरी की कहानी दिखाई गई है, जो भ्रष्टाचार के बाद जेल चला जाता है। वहां उसके तौर-तरीके से सभी उसपर हंसते हैं और उसे गंवार भी कहने लगते हैं। ये बात गंगाराम को बहुत बुरी लगती है और वह दसवीं की परीक्षा देने की ठान लेता है और अपने अधूरे सपने को पूरा करने में जुट जाता है। अब गंगाराम किन चुनौतियों के बीच अपनी 'दसवीं' की परीक्षा देगा, ये फिल्म में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म- दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टाकास्ट
फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर नजर आएंगी। अभिषेक बच्चन 'गंगाराम चौधरी' के किरदार में होंगे, तो वहीं यामी गौतम एक सख्त पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा, निम्रत कौर अभिषेक बच्चन की पत्नी बिमला देवी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर में अभिषेक का लुक काफी कमाल का लगा था। दूसरी तरफ यामी और निम्रत कौर के अंदाज को भी दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें