अभय 2
- फोटो : ZEE5
29 सितंबर
इस हफ्ते मनोरंजन की शुरुआत मंगलवार से हो जाएगी। मंगलवार को जी5 की चर्चित वेब सीरीज 'अभय' के दूसरे सीजन के बाकी बचे एपिसोड्स को रिलीज किया जाना है। इस सीरीज के दूसरे सीजन के सिर्फ तीन एपिसोड्स ही पहले रिलीज किए गए हैं। इन बाकी बचे एपिसोड्स के साथ सीजन की कहानी पूरी हो जाएगी। इसमें अभिनेता कुणाल खेमू, निधि सिंह, राम कपूर, बिदिता बाग, चंकी पांडे, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ नेटफ्लिक्स 'मिशेल ब्युटो- वेलकम टू ब्युटोपिया' नाम का एक अंग्रेजी भाषा का स्टैंड अप कॉमेडी शो लेकर आ रहा है जिसमें मशहूर कॉमेडियन मिशेल ब्युटो अतरंगी ढंग से अपने अनुभवों को साझा करेंगी।