फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series Popular Actors: वेब सीरीज में चलाया एक्टिंग का जादू, किरदारों के नाम से बन गई एक्टर्स की पहचान

Mon, 17 Feb 2025 12:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्मों में कई किरदार ऐसे होते हैं, जो दर्शकों को ताउम्र याद रहते हैं। कई बार तो कलाकार का नाम दर्शक भूल जाते हैं लेकिन किरदार का नाम, एक्टिंग उन्हें याद रहती है। वेब सीरीज की दुनिया में भी कुछ ऐसे एक्टर्स हैं, जिनके निभाए किरदार ही दर्शकों को याद हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ वेब सीरीज के एक्टर्स और उनके द्वारा निभाए गए मशहूर किरदारों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज के पॉपुलर कैरेक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उम्दा वेब सीरीज पिछले कुछ सालों में दर्शकों को देखने को मिली हैं। कई वेब सीरीज और उनके एक्टर्स काफी मशहूर हुए हैं। इन कलाकारों के नाम चाहे दर्शकों को याद हों या ना हों, किरदारों के नाम जरूर याद हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर्स और उनके पॉपुलर कैरेक्टर्स के बारे में। 






 
विज्ञापन

2 of 6
प्रहलाद चाचा बने फैजल मलिक - फोटो : एक्स (ट्वीटर)
पंचायत के प्रहलाद चाचा 
वेब सीरीज ‘पंचायत’ के कई सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में फैजल मलिक ने प्रहलाद चाचा का रोल किया। यह किरदार दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। इस किरदार की मासूमियत दर्शकों का दिल जीत लेती है। प्रहलाद चाचा रिश्तों की, परिवार की और दोस्ती अहमियत दर्शकों को बताते हैं। वेब सीरीज में प्रहलाद चाचा के गम में दर्शक रो भी पड़ते हैं। इस सीरीज में बिनोद (अशोक पाठक) और बनराकस (दुर्गेश कुमार) के किरदार भी दर्शकों को खूब पसंद आए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सुनीता राजवार ने निभाया 'गुल्लक' में बिट्टू की मम्मी का रोल - फोटो : सोशल मीडिया
गुल्लक की बिट्टू की मम्मी
वेब सीरीज ‘गुल्लक’ में सुनीता राजवार ने बिट्टू की मम्मी का रोल किया है। बिट्टू की मम्मी इस वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आए परिवार की पड़ोसी है। वह आए दिन इस परिवार के घर में चली आती हैं और कुछ ना कुछ खुराफात करती हैं। बिट्टू की मम्मी के रोल में सुनीता राजवार ने गजब की कॉमेडी की है। 

4 of 6
वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
कोटा फैक्ट्री के जीतू भईया 
जितेंद्र कुमार कई वेब सीरीज में लीड रोल कर चुके हैं लेकिन उन्हें दर्शक ‘कोटा फैक्ट्री’ के जीतू भईया के रोल में ज्यादा पसंद करते हैं, इसी नाम से उन्हें पुकारते भी हैं। वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ में जितेंद्र कुमार ने एक कोचिंग सेंटर के टीचर का रोल किया है, जो बच्चों को खूब सपोर्ट करता है। 
विज्ञापन

5 of 6
मिर्जापुर वेब सीरीज में बीना के रोल में रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर की बीना
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया की पत्नी बीना का रोल एक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने निभाया है। इस सीरीज में यह किरदार काफी दमदार है। यह किरदार रसिका दुग्गल के एक्टिंग करियर का सबसे पॉपुलर कैरेक्टर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेब सीरीज 'मामला लीगल है' में निधि बिष्ठ - फोटो : एक्स (ट्वीटर)
मामला लीगल है की सुजाता दीदी
निधि बिष्ठ भी वेब सीरीज की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। रवि किशन स्टारर वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ में निधि ने सुजाजा दीदी का किरदार निभाया। वह इस वेब सीरीज में एक वकील की भूमिका में दिखीं। वेब सीरीज में सुजाता दीदी ऐसे-ऐसे डायलॉग बोलती है कि दर्शक हंसने को मजबूत हो जाते हैं। इन दिनों निधि बिष्ठ को सुजाता दीदी के किरदार के नाम से ज्यादा पहचाना जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें