फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jitendra Kumar: पंचायत 2' से पहले 'सचिव जी' इन फिल्मों और वेब सीरीज में भी आ चुके हैं नजर, आपने देखी क्या ?

Wed, 18 May 2022 09:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जितेन्द्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के मन में लगातार नई फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर दिलचस्पी बनी रहती है। अगर आप भी पंचायत वाले सचिव जी यानि यानि जितेन्द्र कुमार की 'पंचायत' के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। पंचायत 2 को आप अब रिलीज के दो दिन पहले यानी आज (18 मई) से ही अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।। पिछली बार की तरह इस बार भी अभिषेक जी यानि जितेन्द्र कुमार फुलेरा गांव में गांव की समस्याओं और अपनी समस्याओं से जूझते दिखेंगे। पंचायत 2 से पहले जितेन्द्र कुमार और भी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं, जो बेहद शानदार हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी फिल्में और सीरीज है-
विज्ञापन

2 of 5
चमन बहार - फोटो : सोशल मीडिया
चमन बहार
इस फिल्म में जितेन्द्र कुमार को शहर से आई एक लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म में जितेन्द्र पान की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर आने वाले और भी उसी लड़की के बारे में बात करते हैं, जो पानवाले को बुरी लगती है। उसके बाद जो होता है उसके लिए तो आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 5
पंचायत वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
पंचायत
जितेन्द्र कुमार की पंचायत वेब सीरीज में जितेन्द्र कुमार को गांव की समस्या और अपनी समस्या के बीच उलझा दिखाया  गया है। इस वेब सीरीज में वह एक इंजीनियर की सरकारी नौकरी की तलाश में होते हैं और उनका सेलेक्शन पंचायत सेक्रेटरी की पोस्ट के लिए हो जाता है। पंचायत का दूसरा पार्ट 20 मई को रिलीज हो रहा है।

4 of 5
टीवीएफ पिचर्स - फोटो : amar ujala
टीवीएफ पिचर्स
इस वेब सीरीज में चार दोस्त मिलकर एक स्टार्टअप खड़ा करना चाहते हैं। इसके लिए वह अपनी नौकरी तक छोड़ देते हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में जो हलचल होती है इस वेब सीरीज में उसी को दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोटा फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कोटा फैक्ट्री
कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज में दिखाया गया था कि कैसे हर साल हजारों की संख्या में छात्र आईआईटी की तैयारी करने कोटा आते हैं। इसमें उनकी असल जिंदगी को दिखाने की कोशिश की गई थी। इस वेब सीरीज में जितेन्द्र कुमार एक टीचर के रोल में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें