ए क्वाइट प्लेस
- फोटो : सोशल मीडिया
ए क्वाइट प्लेस (A Quiet Place)
इस फिल्म का निर्देशन और लेखन जॉन क्रासिंस्की ने किया है। वहीं, जॉन क्रासिंस्की और उनकी पत्नी एमिली ब्लंट ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी एक माता-पिता की है, जो अपने बच्चों को एलियन से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। ये एलियन देख नहीं सकते और अपनी सुनने की क्षमता से लोगों को मारते हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट 2018 और दूसरा 2020 में आ चुका है। यह भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।