अनपॉज्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मावली ‘अनपॉज्ड: नया सफर’ में पांच कहानियों को दिखाया जा रहा है। इस फिल्मावली में ‘तीन तिगाड़ा’, ‘द कपल’, ‘गोंद के लड्डू’, ‘वॉर रूम’ और ‘वैकुंड’ शॉर्ट फिल्म शामिल है। ‘तीन तिगाड़ा’ को रुचिर अरुण ने निर्देशित किया है, जिसमें साकिब सलीम, आशीष वर्मा और सैम मोहन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘द कपल’ नूपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित की गई है। इसमें श्रेया धनवंतरी व प्रियांशु पेन्युली जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं, शिखा माकन के निर्देशन में बनी ‘गोंद के लड्डू’ में दर्शन राजेंद्रन, अक्षवीर सिंह सरन और नीना कुलकर्णी जैसे सितारे मौजूद हैं।