ओटीटी पर दर्शकों के लिए हर तरह के कंटेंट की भरमार है। कॉमेडी से लेकर हॉरर और एक्शन तक आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद वेब सीरीज के प्रशंसकों में बढ़ोतरी हो रही है। एक समय था जब लोगों के दिलों पर एकता कपूर के सीरियल्स राज किया करते थे, लेकिन फिर कुछ समय बाद दर्शक एक ही तरह की घिसी-पिटी कहानी देख परेशान हो गए। ऐसे में दर्शकों का झुकाव पाकिस्तानी सीरियल्स की तरफ बढ़ता गया, लेकिन इन दिनों कोरियन ड्रामा खूब फेमस हो रहे हैं। आसानी से मौजूद होने के कारण भारत में भी इसके दर्शक बढ़ रहे हैं। ऐसे में भारत के मोस्ट पॉपुलर प्लेटफॉर्म में से एक 'नेटफ्लिक्स' अपने दर्शकों के लिए बेस्ट कोरियन ड्रामाज को हिंदी में डब कर रिलीज करता है, जो आपके वीकेंड को और भी खूबसूरत बना देते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको 'नेटफ्लिक्स' की कुछ बेहतरीन कोरियन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से देख सकते हैं।