फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Hindi Web Series: कंटेंट और रेटिंग के मामले में No. 1 हैं ये पांच सीरीज, अगले 24 घंटे में ही देखकर निपटा दें

Wed, 23 Feb 2022 07:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Top 5 Hindi Web Series - फोटो : Instagram
अब वेब सीरीज का जमाना आ चुका है। हर दिन लोगों का ओटीटी के लिए क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर आपकी पसंद के हिसाब से कंटेंट बनाया जाता है। क्राइम, कॉमेडी, सस्पेंस और हॉरर सभी जॉनर के लिए ओटीटी पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज मौजूद है। ओटीटी के जरिए कुछ धमाकेदार देखना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आपके लिए हम उन 5 बेहतरीन सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं जिसे आप 24 घंटे में ही निपटा सकते हैं, और रेटिंग और कंटेंट के मामले में भी ये सीरीज नंबर एक हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पिचर्स - फोटो : सोशल मीडिया
टीवीएफ पिचर्स (TVF Pitchers)
आईएमडीबी पर टीवीएफ पिचर्स को 9.1 रेटिंग मिली है। इस सीरीज चार यंग लोगों की कहानी कहती है जो स्टार्टअप के लिए अपनी जॉब छोड़ देते हैं। इसनें नवीन कस्तूरिया, अरुणाभ कुमार, जीतेन्द्र कुमार, अभय महाजन मुख्य भूमिका में थे। इसके दूसरे सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप उनमें से हैं जिसके इस सीरीज तो अब तक नहीं देखा है तो यकीन मानिए आपने कुछ बड़ा मिसकर दिया है। इसे आप MX Player पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Kota Factory - फोटो : social media
कोटा फैक्ट्री (Kota Factory)
आईएमडीबी पर कोटा फैक्ट्री को भी 9.1 रेटिंग मिली है। यह सीरीज उन सभी लोगों युवाओं के लिए है, जो आईआईटी में एडमिशन का सपना देखते हैं। यह शो 16 वर्षीय वैभव के जीवन की कहानी बताता है, जो जेइइ मेन्स की कोचिंग के लिए इटारसी से कोटा जाता है। पूरी सीरीज ब्लैक एंड व्हाइट में शूट की गई है। इसका निर्देशन राघव सुब्बू ने द वायरल फीवर के लिए किया था। इसका पहला सीजन यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इसकी लोकप्रियता के बाद इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। 

4 of 6
Asur - फोटो : Voot
असुर (Asur)
अरशद वारसी और बरुन सोबती स्टारर इस वेब सीरीज को IMDB पर 8.5 रेटिंग मिली है। इस शो में पौराणिकता को क्राइम से जोड़कर बड़े ही शानदार अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया था। इस शो की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। असुर की कहानी आपको खुद से आखिरी तक जोड़े रखेगी। इसे वूट सिलेक्ट पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
Mirzapur - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर (Mirzapur)
मिर्जापुर के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। IMDb पर इसे 8.5 रेटिंग मिली हुई है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, विक्रांत मैसी और दिव्येंदु शर्मा ने काम किया था। इसमें मिर्जापुर की कहानी दिखाई गई है। अगर आप उनमें से हैं जिसने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो आप इसके दोनों सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली क्राइम (Delhi Crime)
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड जीत चुकी दिल्ली क्राइम को Imdb पर 8.5 रेटिंग मिली है। रिची मेहता के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज दिल्ली गैंगरेप की घटना पर आधारित है। यह उन सीरीज में से एक है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। इसमें शेफाली शाह महिला डीसीपी के रोल में नजर आई थीं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें