फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तमिल और तेलुगू में भी दिखेगा 'पाताल लोक', जानिए टीवी और ओटीटी की पांच बड़ी खबरें

Sun, 05 Jul 2020 12:13 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल व तेलुगू बोलेगा हाथीराम
हिंदी में धूम मचाने के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' अब तमिल और तेलुगू में भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। यह एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी है जिसको एक लंबे समय के बाद अचानक से एक हाईप्रोफाइल केस हाथ लगता है। और, वह पुलिस वाला इस केस को सुलझाने के लिए खुद की जान को भी खतरे में डाल देता है। इस सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय ने किया है। सीरीज में नीरज काबी, गुल पनाग, जयदीप अहलावत, राजेश शर्मा, स्वास्तिका मुखर्जी, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
अरमान मलिक का नया गाना
म्यूजिक की दुनिया से खबर है कि अमाल मलिक, अरमान मलिक और इन दोनों के पिता डब्बू मलिक ने मिलकर एक गीत 'जरा ठहरो' बनाया है। इस गीत को टी- सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार ने प्रस्तुत किया है। दरअसल इस गीत को गाया अरमान मलिक और तुलसी कुमार ने है जबकि अमाल मलिक ने इस गीत को संगीत दिया है। इसका एक म्यूजिक वीडियो भी शूट किया गया है जिसको अरमान मलिक और अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा पर फिल्माया गया है और इस वीडियो का निर्देशन किया है डब्बू मलिक ने।
विज्ञापन

3 of 5
गायिका शर्ली सेतिया ने खूब झुमाया - फोटो : अमर उजाला
रीमिक्स की रानी शर्ली
म्यूजिक इंडस्ट्री से ही संबंधित बात करें युवा गायिका शर्ली सेतिया की तो उन्होंने क्लासिकल गीत 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' का रीमिक्स वर्जन बनाकर रिलीज किया है। ज्ञात है कि फिल्म 'यादों की बारात' का यह गीत ओरिजिनल तौर पर आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया है। इस गीत को रीक्रिएट करने की जिम्मेदारी अभिजीत वघानी ने उठाई है और घर पर ही रह कर शर्ली ने इस रीमिक्स गीत का वीडियो भी शूट किया है। शर्ली इस लॉकडाउन में काफी व्यस्त रही हैं और उन्होंने कुछ ही समय पहले 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म के गीत 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' का भी रीक्रिएट वर्जन बनाया था।

4 of 5
इश्क में मरजावां - फोटो : Social Media
इश्क़ में मरजावां का सीजन 2
पिछले महीने के अंत से ही मुंबई में टीवी धारावाहिकों की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान लॉकडाउन से पहले चल रहे धारावाहिकों के अलावा कुछ नए टीवी शोज की शूटिंग भी शुरू हुई है जिसमें से एक है 'इश्क में मरजावां' सीजन 2। इस नए सीजन में कहानी के साथ सारे कलाकार भी नए हैं। इन कलाकारों में हेली शाह, विशाल वशिष्ठ और राहुल सुधीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस शो का पहला सीजन वर्ष 2017 में आया था जिसमें आलीशा पंवर, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रसभरी - फोटो : Social Media
लॉकडाउन की कहानी
स्वरा भास्कर की वेब सीरीज 'रसभरी' के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट ने एक और मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज 'द गॉन गेम' का निर्देशन किया है। इस सीरीज में श्रिया पिलगांवकर, अर्जुन माथुर और श्वेता त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है जिससे लॉकडाउन के इस दौर में एक परिवार की जिंदगी बदल जाती है। इस सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके जुलाई के महीने में ही में रिलीज होने की संभावना है।

पढ़ें: नासिक यात्रा को लेकर विवाद में फंसे अक्षय कुमार, महाराष्ट्र सरकार ने दिए जांच के आदेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें